मनोरंजन

बिग बॉस में एक्टर की खुल गई टॉवेल, पूल में नहाते 2 एक्ट्रेस का ऐसा था रिएक्शन, देखें वीडियो

jantaserishta.com
18 Dec 2020 4:25 PM IST
बिग बॉस में एक्टर की खुल गई टॉवेल, पूल में नहाते 2 एक्ट्रेस का ऐसा था रिएक्शन, देखें वीडियो
x

बिग बॉस 14 में हंगामा और बवाल के साथ फैंस का खूब मनोरंजन हो रहा है. कुछ पुराने प्रतियोगियों के आने के बाद से शो थोड़ा एंटरटेनिंग हुआ. फैंस भी इसे अब ज्यादा देखना पसंद कर रहे हैं. इस बीच, राहुल महाजन और राखी सावंत के बिग बॉस के घर के अंदर गिरने वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं.

कैसे गिर राहुल महाजन
दरअसल,अली, निक्की, रुबीना स्वीमिंग पूल में रिलैक्स कर रहे होते हैं. दौरान राहुल महाजन आते हैं. सबसे पहले वो अपना माइक उतार कर रखते हैं. इसी दौरान फिर वो हाथ में माइक लिए फिर घर के अंदर जाते हैं और कुछ देर बाद हाथ में मैट लेकर आते हैं. इसी दौरान पूल के अंदर से अली गोनी उन्हें बुलाते हैं पूल के अंदर और पूल साइड चेयर पर राहुल महाजन गिर जाते हैं.
जैसे ही राहुल महाजन गिरते हैं उनकी टॉवेल खुल जाती है. पूल के अंदर से रुबीना और निक्की हंसती हैं, और अली गोनी उनका हालचाल पूछने लगते हैं. लगी तो नहीं है. राहुल महाजन जैसे ही गिरते हैं उन्हें उठाने के लिए मनु पंजाबी वहां पहुंच जाते हैं. फिर वीडियो में दिख रहा है कि राहुल कुछ देर बाद पूरी टॉवेल निकाल कर चटाई बिछाकर बैठ जाते हैं.

इधर बिग बॉस के अंदर राखी सांवत भी डांस करते-करते अचनाक गिर गई थीं. हुआ यूं कि राखी सांवत रुबीना दिलेक से चाय मांग रही होती हैं. इसी दौरान वे लीविंग एरिया में डांस करने लग जाती हैं. राखी कहती हैं- मुझे काढ़ा चाहिए. इसी दौरान रुबीना उन्हें रोला रप्पा कहना सीखाती हैं और इसी पर डांस करते हुए राखी सांवत गिर जाती हैं. राखी पूछती हैं- कैसे गिर गई मैं, कॉफी नहीं मिली इसलिए गिर गई. रोला रप्पा करते हुए गिर गई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story