मनोरंजन

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा था- "मारूंगा यहां और लाश गिरेगी श्मशान में"...अब हाईकोर्ट पहुंचे, जाने पूरा मामला

jantaserishta.com
8 Jun 2021 7:52 AM IST
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा था- मारूंगा यहां और लाश गिरेगी श्मशान में...अब हाईकोर्ट पहुंचे, जाने पूरा मामला
x

पश्चिम बंगाल में चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुए फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कलकत्ता हाईकोर्ट में अपने खिलाफ दायर एक मामले को हटा लेने का आवेदन किया है.

कोलकाता के मानिकतला थाने में मिथुन चक्रवर्ती के खिलाफ धारा 153A, 504, 505 और 120B के तहत शिकायत दर्ज कराई गई थी. चुनाव के दौरान मिथुन चक्रवर्ती ने बीजेपी की कई जनसभाओं में उनका मशहूर डायलॉग "मारूंगा यहां और लाश गिरेगी श्मशान में"
कहा था.
कलकत्ता हाईकोर्ट में दायर आवेदन में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने सफाई दी कि 2014 में आई एक फिल्म में उनका यह मशहूर डायलॉग था जो सिर्फ लोगों के मनोरंजन के लिए उन्होंने जनसभाओं में कहा था. इसका और कोई मकसद नहीं था.
विधानसभा चुनाव से पहले मार्च के पहले हफ्ते में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती बीजेपी में शामिल हुए थे. चक्रवर्ती ने कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड पर बीजेपी का दामन थामा. इस दौरान उन्होंने मंच से हुंकार भरते हुए अपने कई डॉयलॉग बोले थे. उन्होंने कहा कि मैं कोबरा हूं. कोई हक छीनेगा तो मैं खड़ा हो जाऊंगा.
उन्होंने यह भी कहा कि मैं जोलधरा सांप भी नहीं हूं बेलेबोरा सांप भी नहीं, मैं कोबरा हूं एक दंश में ही काम तमाम कर दूंगा.
इसी दौरान मंच से चक्रवर्ती ने अपना मशहूर डायलॉग 'मरूंगा यहां लाश गिरेगी शमशान में' भी बोला. इसके बाद उन्होंने कहा कि यह डायलॉग पुराना हो गया है, और अब नया डायलॉग है 'मैं पानी का सांप नहीं हूं, मैं कोबरा हूं. दंश मारने से काम तमाम हो जाएगा.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story