मनोरंजन

एक्टर महेश बाबू की हुई सर्जरी, फैंस चिंतित

Nilmani Pal
15 Dec 2021 6:13 PM IST
एक्टर महेश बाबू की हुई सर्जरी, फैंस चिंतित
x

सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) की हाल ही में घुटने की सर्जरी हुई है. महेश बाबू पिछले काफी लंबे वक्त से घुटने के दर्द से जूझ रहे थे और जब उन्होंने डॉक्टर्स को दिखाया तो उन्होंने सर्जरी की सलाह एक्टर को दी. इसके बाद मंगलवार को महेश बाबू ने स्पेन में अपने घुटने की सर्जरी (Mahesh Babu's Knee Surgery) करवाई है. ऑनलाइन मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार, सर्जरी के बाद महेश बाबू रिकवर कर रहे हैं

आपको बता दें कि सोमवार को महेश बाबू को अपनी पत्नी और अभिनेत्री नम्रता शिरोड़कर (Namrata Shirodkar) के साथ शहर से बाहर जाते हुए स्पॉट किया गया था. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि मंगवार को घुटने की एक छोटी सी सर्जरी हुई है और महेश बाबू अब अच्छे से रिकवर कर रहे हैं. सर्जरी के सफल होने के बाद महेश बाबू अब दुबई में आराम कर रहे हैं. महेश बाबू की सर्जरी की खबर सुनने के बाद से उनके फैंस काफी परेशान हैं. वह अपने चहेते सुपरस्टार की एक झलक पाना चाहते हैं. ट्विटर पर हैशटैग महेश बाबू ट्रेंड भी चलाय गाय, जिसमें कई लोगों ने महेश बाबू के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की. आम जन से लेकर नामी हस्तियों तक ने महेश बाबू के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है. इनमें एक नाम आंध्र प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के स्टेट जनरल सेक्रेटरी विष्णु वर्धन रेड्डी का भी शामिल है. विष्णु वर्धन रेड्डी ने महेश बाबू के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किया था.

फिलहाल, महेश बाबू के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आगामी एंटरटेनर फिल्म 'सरकारु वारी पाटा' में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके अपोजिट अभिनेत्री कीर्ति सुरेश नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन परशुराम पेटला ने किया है. इस फिल्म में महेश बाबू एक नए अवतार में दिखाई देंगे. इस फिल्म के लिए उन्होंने लंबे बाल भी रखे थे. यह फिल्म अगले साल 1 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म के अलावा महेश बाबू के खाते में एक और फिल्म है, जिसका टाइटल है – 'त्रिविक्रम'. फिलहाल इस फिल्म पर अभी काम शुरू नहीं है. कहा जा रहा है कि 'सरकारु वारी पाटा' के रैप के बाद महेश बाबू इस पर काम करेंगे. इस फिल्म में पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी.


Next Story