मनोरंजन
अभिनेता कुणाल खेमू सोशल मीडिया पर शेयर की बचपन की थ्रोबैक तस्वीर
Ritisha Jaiswal
10 Oct 2021 3:36 PM GMT

x
बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू सोशल मीडिया पर अपने फोटोज वीडियो के चलते चर्चा में रहते हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू सोशल मीडिया पर अपने फोटोज वीडियो के चलते चर्चा में रहते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर बेटी इनाया खेमू के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर अपना सेंड मूड शेयर किया है।
कुणाल खेमू ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वो मस्ती करते दिख रहे हैं। फोटो में वो अपने साइज से काफी बड़ी जैकेट पहने हुए डांस कर रहे हैं। इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन लिखा, संडे का मूड हमेशा के लिए। कुणाल खेमू की इस थ्रोबैक फोटो को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फोटो पर अभिनेता प्रतिक गांधी ने कमेंट कर लिखा, ये बेस्ट मूड है...। इससे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो कृष्ण के स्वरूप में दिख रहे हैं। इस थ्रोबैक फोटो में अभिनेता बेहद मुस्कुराते हुए बेहद क्यूट दिख रहे हैं।
फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, मानव पिरामिट बनाकर वापस लाती है जन्माष्टमी। ये तस्वीर मुझे उन दिनों की याद दिलाती है... जब मैं भगवान कृष्ण की खुशी और मासूमियत की कामना करता हूं कि वे आपको जीवन में हर बाधा को दूर करने के लिए विश्वास और शक्ति प्रदान करें।
आपको बता दें कि वो अपने करियर की शुरुआत के बाल कलाकार के रूप में की थी। उन्होंने साल 1993 में आई आमीर खान और करीशमा कपूर की सुपरहिट फिल्म राजा हिंदुस्तानी में बाल कलाकार के रूप में किया है। इस फिल्म में उन्होंने रजनीकांत नाम के किरदार प्ले किया है। उन्होंने साल 2005 में आई मोहित सूरी की फिल्म कलयुग में बतौर अभिनेता किया किया था। कुणाल खेमू को आखिरी बार साल 2020 में आई फिल्म लूटकेस में देख गया था। इस फिल्म में उन्होंने नंदा कुमार का मुख्य किरदार निभाया है।
Next Story