मनोरंजन

सुर्खियों में एक्टर खेसारी लाल यादव का ये गाना, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने भी की टिप्पणी, देखें वीडियो

jantaserishta.com
2 March 2021 5:27 PM IST
सुर्खियों में एक्टर खेसारी लाल यादव का ये गाना, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने भी की टिप्पणी, देखें वीडियो
x

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव को लेकर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने टिप्पणी की है. पूर्व जज काटजू ने खेसारी लाल के एक गाने को लेकर टिप्पणी करते हुए लिखा कि खेसारी लाल तो हमारी जान के पीछे ही पड़ गए है. मेरा मजाक उड़ाने के लिए मेरे ऊपर एक और गाना बना दिया.

बता दें कि खेसारी लाल का सोमवार को होली पर एक गाना रिलीज हुआ है. गाने के बोल कुछ इस तरह है, 'पापा बन गईले मार्कंडेय बाबा'. दरअसल, गाने में कई बार मार्कंडेय नाम का जिक्र किया गया है.
सोशल मीडिया पर गाने ने मचाया धमाल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आते ही गाने ने घमाल मचा दिया. जैसे ही ये गाना रिलीज हुआ वैसे ही इसपर लाखों व्यूज आ गए. हालांकि, कई लोग खेसारी लाल के इस गाने को लेकर उन्हें क्रिटिसाइज भी कर रहे हैं. लेकिन, उनके फैंस को ये गाना बहुत पसंद आ रहा है.

Ee Khesari Lalwa to hamaar janwa ke peeche pad gawa hai. Sasura hamaar khilli udaaye khaatir ek aur ganwa humre upar...

Posted by Markandey Katju on Sunday, 28 February 2021

बता दें कि खेसारी लाल के एक सांग को मार्कंडेय काटजू ने पहले भी साझा किया था. सोशल मीडिया पर गाने को शेयर करते हुए मार्कंडेय ने लिखा था कि बिहारियों ने मुझ पर जवाबी हमला किया है. दरअसल, साल 2019 में होली के अवसर पर खेसारी लाल का 'लवंडा बाबा के फगुआ' गाना रिलीज हुआ था. इश गाने में भी मार्कंडेय नाम का बहुत बार जिक्र किया गया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story