मनोरंजन

महाकाल के दर्शन करने पहुुंचे एक्‍टर करण सिंह ग्रोवर, कहा- 'मेरे डीएनए में कुछ बदलाव आ गया है'

jantaserishta.com
29 Feb 2024 1:02 PM IST
महाकाल के दर्शन करने पहुुंचे एक्‍टर करण सिंह ग्रोवर, कहा- मेरे डीएनए में कुछ बदलाव आ गया है
x

महाकाल के दर्शन करने पहुुंचे एक्‍टर करण सिंह ग्रोवर, कहा- 'मेरे डीएनए में कुछ बदलाव आ गया है'

उज्जैन: हाल ही में एरियल एक्शन फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाले एक्‍टर करण सिंह ग्रोवर मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे। एक्‍टर ने कहा कि उन्‍हें लगता है कि उनके डीएनए में कुछ बदलाव आया है।
एक्‍टर को वहां सफेद कुर्ता पायजामा में भगवान शिव की पूजा करते हुए देखा गया। शिप्रा नदी के किनारे बसा यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। वीडियो में करण को माथे पर 'जय श्री महाकाल' का टीका और गले में फूलों की माला पहने हुए देखा जा सकता है।
करण ने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लगा। मैंने मंदिर के बारे में लोगों से जो कुछ सुना था, वह सब सत्य है। इस मंदिर में जाने के बाद डीएनए में कुछ बदलाव आ जाता है। जो ध्वनि आ रही थी, वह बहुत दिव्य थी। मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मेरे डीएनए में कुछ बदलाव आ गया है। यह बहुत उत्साहवर्धक अनुभव है। मुझे उम्मीद है कि यहां से जाने के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा।''
करण ने 23 फरवरी को अपना 42वां जन्मदिन मनाया। 'फाइटर' में उन्होंने सरताज गिल की भूमिका निभाई है। फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story