मनोरंजन

एक्टर जॉन अब्राहम का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, हैकर्स ने डिलीट किए सारे पोस्ट्स

jantaserishta.com
14 Dec 2021 1:20 PM IST
एक्टर जॉन अब्राहम का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, हैकर्स ने डिलीट किए सारे पोस्ट्स
x

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है. दरअसल, एक्टर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो चुका है. हैकर ने एक्टर की सारी पोस्ट्स डिलीट कर दी हैं. फैन्स एक्टर के लिए थोड़े निराश हो रहे हैं. जॉन अब्राहम के इंस्टाग्राम पर करीब 9.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वहीं, पोस्ट्स की बात करें तो वह काफी तादाद में थी, लेकिन अब वहीं पर जीरो पोस्ट दिखा रहा है. इसके अलावा एक्टर के अकाउंट को ब्लू टिक भी मिला हुआ है.

अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर हैकर है कौन. बता दें कि जॉन अब्राहम की हाल ही में फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' रिलीज हुई है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की है. वहीं, दर्शकों के बीच इस फिल्म की ज्यादा चर्चा भी नहीं हुआ है. फिल्म में जॉन अब्राहम के अपोजिट दिव्या खोसला कुमार नजर आ रही हैं. दिव्या की जॉन के साथ यह पहली फिल्म है.
मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाले जॉन अब्राहम आज बॉलीवुड के जाने-माने स्टार्स में से एक हैं. एक आउटसाइडर होने के बावजूद वह बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके हैं. बहुत कम ही ऐसा होता है, जब किसी प्रोड्यूसर्स/डायरेक्टर ने जॉन पर पैसा लगाये और वो उन्हें निराश कर दें. जॉन अब्राहम हर एक फिल्म में अपना 100 पर्सेंट देते हैं.
जॉन अब्राहम के पास एक नहीं, बल्कि दो-दो लग्जरी हाउस हैं. जॉन ने मुंबई में समंदर किनारे एक खूबसूरत-सा घर बनवा रखा है. उनका लॉस एंजेलिस में भी एक घर है. जॉन के घर के पास बड़े-बड़े हॉलीवुड स्टार्स के लग्जरी हाउस भी हैं. जॉन अब्राहम को कार कलेक्ट करने का काफी शौक है. उनके पास दुनियाभर की लग्जरी कारें हैं. जिसमें लैम्बोर्गिनी गैलार्डो, निसान जीटी-आर, ऑडी क्यू 3 जैसी कारें शामिल हैं. इन कारों की कीमत लाखों से शुरू होकर करोड़ों पर खत्म होती है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story