मनोरंजन

एक्टर गोविंदा की हालत ठीक, डॉक्टर ने निकाल दी गोली

jantaserishta.com
1 Oct 2024 9:56 AM IST
एक्टर गोविंदा की हालत ठीक, डॉक्टर ने निकाल दी गोली
x

मुंबई: जानेमाने बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. अपना रिवाल्वर साफ करते वक्त गोविंदा को गोली लग गई है. अपनी ही गोली से जख्मी गोविंदा को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. जानकारी के अनुसार ये घटना मंगलवार सुबह की है. सुबह 4 बजकर 45 मिनट पर गोविंदा अपने घर से बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे. बाहर जाने से पहले गोविंदा अपना लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहे थे. लेकिन गलती से उनसे अपना ही रिवाल्वर मिसफायर हो गया. गोविंदा के घुटने पर गोली लगी है. उन्हें घायल हालत में क्रिकेट केयर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

जानकारी के अनुसार गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे. उनके हाथ से रिवाल्वर छूट के गिरने से ये हादसा हुआ.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story