एक्टर गोविंदा ने अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य का हाल जाना, Video

मुंबई। मथुरा की सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी के पति और प्रख्यात अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराए गए बॉलीवुड के ही मैन धर्मेंद्र की तबीयत स्थित है। सांसद हेमा मालिनी ने फेसबुक पर पोस्ट कर सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद दिया साथ ही धर्मेंद्र के जल्द स्वस्थ होने के लिए भगवान से प्रार्थना करने का अनुरोध किया।
ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती धर्मेंद्र के बारे में बताया जा रहा है कि उनको सांस लेने में दिक्कत थी। जिसकी बजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। परिवार के सदस्य उनके साथ हैं। बताया जा रहा है उनकी वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। हालांकि पारिवारिक सूत्र सेहत में सुधार की बात भी कह रहे हैं।
मथुरा की सांसद और अभिनेता धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि धर्म जी अस्पताल में है और डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने फेसबुक अकाउंट से की गई पोस्ट में लिखा मैं धरम जी के बारे में चिंता करने के लिए सभी का धन्यवाद करती हूँ, जो अस्पताल में निगरानी में हैं। उनकी लगातार निगरानी की जा रही है और हम सब उनके साथ हैं।🙏 मैं आप सभी से उनके कल्याण और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने का अनुरोध करती हूँ।
#Govinda seen at Breach Candy Hospital while visiting #Dharmendra ji. #FilmfareLens pic.twitter.com/xzqKK0mfSk
— Filmfare (@filmfare) November 10, 2025





