मनोरंजन

एक्टर ने महिला के सामने जोड़े हाथ...शूटिंग के दौरान हुआ कुछ ऐसा...देखें VIDEO

Admin2
8 March 2021 11:43 AM IST
एक्टर ने महिला के सामने जोड़े हाथ...शूटिंग के दौरान हुआ कुछ ऐसा...देखें VIDEO
x

फैंस और उनका प्यार किसी भी कलाकार के लिए कितना मायने रखता है, ये सभी को पता है. लेकिन कभी-कभी ऐसे फैंस मोमेंट देखने को मिल जाते हैं, जो कलाकारों के लिए अजीबोगरीब स्थित पैदा कर देते हैं. हम बात कर रहे हैं ऐसे ही एक वाकये की, जो पावर स्टार पवन सिंह के साथ उनके फ़िल्म 'हमार स्वाभिमान' के सेट पर देखने को मिली, जिसके बाद पवन सिंह थोड़े असहज हो गए और हाथ तक जोड़ लिया. आखिर ऐसा हुआ क्या कि पवन सिंह को हाथ जोड़ना पड़ गया.

दरअसल हुआ ये कि पवन सिंह इन दिनों यूपी के प्रतापगढ़ में राम शर्मा फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली एनआरआई निर्माता राम शर्मा की भोजपुरी फ़िल्म 'हमार स्वाभिमान' की शूटिंग कर रहे हैं. इस दौरान उन पर एक एक्शन सिक्वेंस फिल्माया जा रहा था कि अचानक एक अधेड़ उम्र की महिला फैन सेट पर उनके करीब आ गई, जहां वे अपना शॉट दे रहे थे. पावर स्टार के सामने आकर वो महिला खुद को Power Star बताने लगी.

महिला को ऐसा करते देख पवन सिंह ने हाथ जोड़ लिए. हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग जारी रखा. वहां मौजूद हर क्रू मेम्बर्स के लिए घटना चौंकाने वाली थी, क्योंकि वहां मौजूद किसी ने भी फ़िल्म शूटिंग के बीच में ऐसी घटना के बारे एक्सपेक्ट नहीं किया था. हालांकि, तुरंत ही वहां क्रू मेम्बर्स पहुंच गए और उस महिला फैन को वहां से दूर किया, तब जाकर फिर से शूटिंग स्टार्ट हो सकी.


Next Story