मनोरंजन

धमाकेदार पोस्टर के साथ एक्टर Farhan Akhtar की नई फिल्म का ऐलान

Rajesh
4 Sep 2024 11:11 AM GMT
धमाकेदार पोस्टर के साथ एक्टर Farhan Akhtar की नई फिल्म का ऐलान
x

Mumbai.मुंबई: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर, डायरेक्टर और निर्माता फरहान अख्तर ने अपनी नई मूवी ‘120 बहादुर’ का ऐलान कर दिया है। आज 4 सितंबर को उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर भी शेयर किया, जिसमें वह सैनिक की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। यह खबर सुनने के बाद उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं। फरहान ने अभी तक अपने करियर में कई फिल्में की हैं और लोगों से उन्हें भरपूर प्यार भी मिला है। ‘तूफान’ के बाद अब वह लंबे समय के बाद एक्टिंग में वापसी कर रहे हैं। इस बार वो जिस मूवी में दिखाई देने वाले हैं, वो भारत-चीन युद्ध की कहानी बताने वाली है।

निभाएंगे मेजर शैतान सिंह का किरदार
रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज के साथ मिलकर मूवी ‘120 बहादुर’ का ऐलान किया है। इसमें दर्शकों को मेजर शैतान सिंह (पीवीसी) और चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों की कहानी देखने को मिलने वाली है। यह मूवी 1962 के इंडो-चाइना वॉर के दौरान की कहानी है और रेजांग ला की लड़ाई दिखाएगी।
जिसमें हमारे सैनिकों की बहादुरी, वीरता और बलिदान देखने को मिलने वाला है। फरहान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि जो उन्होंने हासिल किया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
मेरे लिए यह एक बड़े ही गौरव और सम्मान की बात है कि मैं आपको आदरणीय परम वीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह भाटी और चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों की कहानी प्रस्तुत कर रहा हूं। इसके आगे उन्होंने लिखा कि 18 नवंबर, 1962 को भारत-चीन युद्ध के दौरान लड़ी गई प्रसिद्ध रेजांग ला की लड़ाई।
यह हमारे वीर सैनिकों की अद्वितीय वीरता, अदम्य साहस और नि:स्वार्थता की कहानी है। हम अत्यंत आभारी हैं कि इस अद्भुत वीरता की गाथा को पर्दे पर लाने में हमें भारतीय सेना का समर्थन और पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
मेजर शैतान सिंह के परिवार को कहा शुक्रिया
वहीं, एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मैं मेजर शैतान सिंह पीवीसी के परिवार का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने उनके किरदार को निभाने के लिए विश्वास मुझ पर जताया। आपके प्यार और समर्थन के लिए दिल से शुक्रगुजार हैं। बता दें कि फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल आज से लद्दाख में शुरू हो रहा है।
Next Story