मनोरंजन

राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अभिनेता दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी जानकारी

jantaserishta.com
7 July 2021 11:31 AM IST
राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अभिनेता दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी जानकारी
x

बॉलिवुड के पहले सुपरस्टार और 'ट्रेजिडी किंग' के नाम से मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार 7 जुलाई 2021 की सुबह निधन (Dilip Kumar Passed Away) हो गया। दिलीप कुमार 98 साल के थे और पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। दिलीप कुमार ने मुंबई के खार स्‍थ‍ित हिंदुजा अस्‍पताल में सुबह 7:30 बजे आख‍िरी सांसें लीं। उनके निधन से पूरे बॉलिवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार (Dilip Kumar Last Rites) बुधवार को ही मुंबई के सांताक्रूज कब्रिस्तान में किया जाएगा। दिलीप कुमार का पार्थ‍िव शरीर अस्‍पताल से बाहर लाया गया है। अब यहां से सीधे पार्थ‍िव शरीर को कब्र‍िस्‍तान ले जाया जाएगा। शाम करीब 5 बजे उन्‍हें सुपुद-ए-खाक क‍िया जाएगा। दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार राजकीय सन्मान के साथ किया जाएगा। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है।

इस बीच दिलीप कुमार के घर उनके करीबियों और चाहने वाले पहुंचने लगे हैं। बॉलिवुड से शबाना आजमी सबसे पहले दिलीप कुमार के घर पहुंची हैं। दिलीप कुमार के पार्थ‍िव शरीर को पहले उनके घर लाया जाएगा, जहां से दोपहर बाद उन्‍हें जुहू इलाके के सांताक्रूज कब्रिस्‍तान ले जाया जाएगा।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story