मनोरंजन

ऑक्सीजन सपोर्ट पर एक्टर दिलीप कुमार, जाने कैसी है हालत

jantaserishta.com
7 Jun 2021 12:28 PM IST
ऑक्सीजन सपोर्ट पर एक्टर दिलीप कुमार, जाने कैसी है हालत
x

दिलीप कुमार(Dilip Kumar) को रविवार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया है. सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से उन्हें भर्ती किया गया था. एक्टर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी खबरें आ रही थीं कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. हालांकि दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट से उनका हेल्थ अपडेट दिया गया है. इस अपडेट के जरिए बताया गया है कि वह वेंटिलेटर पर नहीं बल्कि ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं.

ट्विट किया है, 'दिलीप कुमार साहब वेंटिलेटर पर नहीं बल्कि ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं. उनकी हालत अब स्थिर है.Pleural Aspiration से पहले कुछ टेस्ट के रिजल्ट्स का इंतजार कर रहे हैं. ये बयान डॉक्टर जलील पारकर ने दिया है जो कि एक चेस्ट स्पेशयलिस्ट हैं और दिलीप साहब का ट्रीटमेंट कर रहे हैं. आगे जो भी होगा इसकी जानकारी दे दी जाएगी.'
बता दें कि सोशल मीडिया पर दिलीप कुमार ने निधन की खबरें वायरल होने लगी थी जिसके बाद एक्टर के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया कि व्हाट्सऐप फॉर्वर्ड्स पर जो कहा जा रहा है उस पर विश्वास ना करें. दिलीप कुमार साहब ठीक हैं. आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए धन्यवाद. वह 2-3 दिन में घर आ जाएंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story