मनोरंजन

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती, पत्नी सायरा बानो ने दी जानकारी

jantaserishta.com
2 May 2021 8:08 AM IST
दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती, पत्नी सायरा बानो ने दी जानकारी
x

हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता दिलीप कुमार स्वास्थ्य कारणों के चलते मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हुए हैं. वह रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हुए हैं. दिलीप कुमार की पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि दिलीप कुमार के स्वास्थ्य कारणों के चलते हम यहां रूटीन चेकअप के लिए आए हैं. ईश्वर की कृपा से हम जल्द से जल्द घर जाएंगे.

उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से सब ठीक रहा तो हम कल ही खार हिंदुजा नॉन कोविड अस्पताल से दिलीप कुमार के साथ घर चले जाएंगे. मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच किसी भी कारण से अस्पताल जाना खतरनाक है. उम्मीद है कि दिलीप कुमार स्वस्थ्य होकर जल्द ही सुरक्षित अपने घर वापस जाएंगे.
बता दें कि दिलीप कुमार 98 साल के हैं और इस साल कोरोना संकट के चलते उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाया था. साल 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते उन्होंने अपने दो भाइयों को खोया है. उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी पत्‍नी सायरा बानो ने कहा था कि इस साल दिलीप साहब की उम्र तो बढ़ेगी, लेकिन शुभकामनाओं और शोर शराबे से वह दूर ही रहेंगे.
गौरतलब है कि दिलीप कुमार का जन्‍म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्‍तान में हुआ था और उनका पहला नाम यूसुफ खान था. बाद में उन्‍हें पर्दे पर दिलीप कुमार के नाम से शोहरत मिली. एक्टर ने अपना नाम एक प्रेड्यूसर के कहने पर बदला था, जिसके बाद उन्हें स्क्रीन पर दिलीप कुमार के नाम से लोग जानने लगे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story