मनोरंजन

एक्टर धर्मेंद्र की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित, बिलख पड़े बेटे बॉबी देओल

jantaserishta.com
3 Dec 2025 4:52 PM IST
एक्टर धर्मेंद्र की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित, बिलख पड़े बेटे बॉबी देओल
x

फाइल फोटो

देखें वीडियो.
नई दिल्ली: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र हमेशा के लिए अपनी इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. परिवार ने उनका अंतिम संस्कार किया. देओल परिवार ने बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच हरिद्वार में गंगा नदी में दिवंगत एक्टर की अस्थियां पूरे विधि-विधान के साथ प्रवाहित कीं. सनी देओल, बॉबी देओल के साथ करण देओल और परिवार के बाकी सदस्य भी यहां मौजूद दिखे. सभी इस दौरान भावुक नजर आए.
देओल परिवार का धर्मेंद्र की अस्थि विसर्जन करते वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें वो सभी एक वीआईपी घाट पर धर्मेंद्र की अस्थियां विसर्जित करते दिख रहे हैं.
वीडियो में देओल परिवार के सदस्य सफेद कपड़ों में नजर आ रहे हैं. अस्थि विसर्जन के दौरान वो साफ तौर पर भावुक थे और एक-दूसरे को गले लगाते भी दिखे. देओल परिवार हरिद्वार के पिलिभीत हाउस पहुंचे थे, जो गंगा नदी के किनारे स्थित 100 साल पुरानी हवेली है, जहां वो आखिरी संस्कार करने आए थे. यही वो होटल था जहां धर्मेंद्र की अस्थियां रखी गई थीं. अस्थि विसर्जन के बाद परिवार तुरंत होटल से निकलकर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया.
खबर थी कि, मंगलवार को भी परिवार हरिद्वार पहुंचा था अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए. वायरल वीडियो में सनी देओल होटल की बालकनी में चाय पीते दिखे थे.
मालूम हो कि, धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया था. उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर पूरी की गई. हालांकि, ये अंतिम संस्कार बहुत ही शांत और जल्दी-जल्दी किया गया था और मीडिया को दूर रखा गया था. उनके निधन के बाद दो प्रार्थना सभाएं रखी गईं- एक सनी और बॉबी देओल की तरफ से, जो उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं, और उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और बेटियों ईशा और अहाना देओल की तरफ से.
फिल्ममेकर हमद अल रेयामी ने हाल ही में प्रार्थना सभा में हेमा मालिनी से हुई अपनी बातचीत शेयर की, जहां एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि धर्मेंद्र के फैंस उन्हें आखिरी बार नहीं देख पाए. क्योंकि अंतिम संस्कार निजी रखा गया था.
हेमा मालिनी ने बताया था कि- धर्मेंद्र ने अपनी पूरी जिंदगी में कभी नहीं चाहा कि कोई उन्हें कमजोर या बीमार हालत में देखे. वो अपना दर्द अपने सबसे करीबी लोगों से भी छिपाते थे. और जब कोई चला जाता है, तो फैसला परिवार का होता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story