मनोरंजन

अभिनेता बालकृष्ण ने संगीत निर्देशक थमन को तोहफे में दी पोर्श कार

jantaserishta.com
15 Feb 2025 2:27 PM IST
अभिनेता बालकृष्ण ने संगीत निर्देशक थमन को तोहफे में दी पोर्श कार
x
चेन्नई: अभिनेता बालकृष्ण ने अपने पसंदीदा संगीत निर्देशकों में से एक थमन को उनके बेहतरीन काम के लिए एक पोर्श कार भेंट की। थमन को पोर्श भेंट करते हुए बालकृष्ण की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
‘अखंड 1’ को अपनी धुनों से सजाने वाले थमन फिलहाल बालकृष्ण की अपकमिंग फिल्म ‘अखंड 2’ का म्यूजिक तैयार कर रहे हैं। 'अखंड' की गिनती बालकृष्ण की सफल फिल्मों में की जाती है। यह एक विशेष थिएटर में 175 दिनों तक चली। फिल्म ने शानदार कारोबार किया। फिल्म का संगीत खास था, इस पर बालकृष्ण ने कमेंट कर कहा, “ थमन आप भी फिल्म के नायकों में से एक हैं।"
‘अखंड’ के बाद थमन, बालकृष्ण की कई फिल्म के लिए संगीत दे चुके हैं। इनमें ‘वीरा सिम्हा रेड्डी’, ‘भगवंत केसरी’ और हाल ही में रिलीज हुई ‘डाकू महाराज’ भी शामिल है। सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं।
बालकृष्ण अपनी फिल्मों में दिए थमन के गीतों से इतने खुश और उत्साहित थे कि 'डाकू महाराज' की रिलीज के बाद उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान यह तक कह दिया था कि संगीत निर्देशक को अब परिवार की तरह माना जाता है। उन्होंने एक मीडिया संस्थान को दिए साक्षात्कार के दौरान कहा, "लोग उन्हें थमन नहीं, बल्कि नंदमुरी थमन कहते हैं।"
थमन अब ‘अखंड 2 थंडवम’ के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं, जो इस साल दशहरे के मौके पर 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें, फिल्म के शूटिंग की शुरुआत प्रयागराज के महाकुंभ मेले से हुई थी। बालकृष्ण के साथ फिल्म में संयुक्ता मेनन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।
राम अचंता और गोपी अचंता ने फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी सी रामप्रसाद और संतोष डी देतके ने की है। फिल्म का संपादन तम्मीराजू ने किया है और कला निर्देशन एएस प्रकाश ने किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story