मनोरंजन

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने टोक्यो ओलंपिक के प्रतिभागियों को दी शुभकामनाएं

Tara Tandi
21 July 2021 12:58 PM GMT
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने टोक्यो ओलंपिक के प्रतिभागियों को दी शुभकामनाएं
x
बॉलीवुड अभिनेत्री आयुष्मान खुराना ने 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय एथलीट्स को वीडियो शेयर कर मोटिवेट करते हुए शुभकामनाएं दी हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड अभिनेत्री आयुष्मान खुराना ने 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय एथलीट्स को वीडियो शेयर कर मोटिवेट करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। इस वीडियो में खिलाड़ी वर्कआउट करते दिख रहे हैं। साथ ही लॉकडाउन के दौरान एक्सरसाइज में आने वाली परेशानियां के बारे में भी बता कर रहे हैं।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, 'हमारे एथलीट हमारे देश को परिभाषित करते हैं, पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं और माइल स्टोन स्थापित करते हैं। उन्होनें कई मौकों पर भारत को गौरवान्वित किया है।'

उन्होंने आगे लिखा, 'अब वो फिर से टोक्यो ओलंपिक में मंच लेने और हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए तैयार हैं। उनकी निगाहें पुरस्कार पर हैं और हमारा कर्तव्य है कि हम उनका उत्साहवर्धन करें क्योंकि वो तूफान से खेलते हैं। हमारे एथलीटों को शुभकामनाएं देने के लिए मेरे साथ जुड़े।'

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और अब तक वीडियो को सोशल मीडिया पर कई हजार लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो शर्टलेस होकर टैंक ड्रम बजाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में अभिनेता का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। साथ ही वीडियो को शेयर कर बताया कि गर्म और उमस भरे मौसम में ड्रम बजाने से वो शांति हो जाते हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, 'सुबह जल्दी और देर रात तक शॉट्स के बीच ये मेरा नया जुनून है। इसको टैंक ड्रम कहा जाता है। इस माध्य भारत भोपाल में मेरी सबसे अच्छी कंपनी, मुझे एक शांत डॉक्टर बनाती है।' बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही फिल्म 'अनेक' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो जोशुआ का किरदार निभा रहे हैं, उनके इस किरदार को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा कर रहे हैं। इसके अलावा वो फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में नजर आने वाले हैं। साथ ही वो जंगली पिक्चर्स की फिल्म 'डॉक्टर जी' में अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह के साथ नजर आने वाली हैं।

Next Story