मनोरंजन

अभिनेता अर्जुन रामपाल के दोस्त को NCB ने किया गिरफ्तार, देखें VIDEO

jantaserishta.com
13 Nov 2020 10:17 AM IST
अभिनेता अर्जुन रामपाल के दोस्त को NCB ने किया गिरफ्तार, देखें VIDEO
x
NCB दफ्तर के लिए निकले अर्जुन रामपाल, ड्रग्स केस में होगी पूछताछ.

सुशांत सिंह राजपूत मौत के बाद जिस तरह से बॉलीवुड में ड्रग्स के कनेक्शन सामने आए, उसकी तह तक जाने में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरी जुटी हुई है। यही वजह है कि ड्रग्स कनेक्शन में केंद्रीय एजेंसी एनसीबी लगातार बॉलीवुड के अभिनेता-अभिनेत्रियों से पूछताछ कर रही है। इस बीच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग से जुड़े मामले में अभिनेता अर्जुन रामपाल के दोस्त पॉल बार्टेल को गिरफ्तार किया है। बता दें कि एनसीबी ने आज अर्जुन रामपाल को तलब किया है।

अभिनेता अर्जुन रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स बॉलीवुड में कथित रूप से नशीले पदार्थों के इस्तेमाल संबंधी मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को दूसरे दिन भी यहां स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के समक्ष पेश हुई थीं। वहीं अभिनेता रामपाल को ब्यूरो ने आज यानी शुक्रवार को तलब किया है। एनसीबी ने इससे पहले सोमवार को अभिनेता के आवास पर छापेमारी के बाद रामपाल और डेमेट्रिएड्स को तलब किया था। जांच एजेंसी ने छापेमारी के दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट जैसे इलेक्ट्रोनिक गैजेट को जब्त किया था और अभिनेता के ड्राइवर से भी पूछताछ की थी।

इससे पहले अर्जुन रामपाल के घर पर छापे से एक दिन पहले एनसीबी ने बॉलीवुड निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को उपनगरीय जुहू में उनके आवास पर कथित तौर पर गांजा पाए जाने के बाद गिरफ्तार किया था। अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने, एनसीबी ने गैब्रिएला के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को एक ड्रग्स मामले में पास के पुणे जिले के लोनावाला स्थित एक रिजॉर्ट से गिरफ्तार किया था।

गौरतलब है कि जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी ने ड्रग्स से जुड़े व्हाट्सएप चैट के आधार पर बॉलीवुड में कथित नशीली दवाओं के उपयोग की जांच शुरू की। केंद्रीय एजेंसी ने इससे पहले राजपूत की प्रेमिका अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उसके भाई शौविक, दिवंगत फिल्म स्टार के कुछ कर्मचारियों और कुछ अन्य लोगों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज (एनडीपीएस) एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था। रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story