मनोरंजन

एक्टर अर्जुन रामपाल के पैर में हुआ फ्रैक्चर...वीडियो देख हैरान हुए फैंस

Subhi
26 May 2021 2:48 AM GMT
एक्टर अर्जुन रामपाल के पैर में हुआ फ्रैक्चर...वीडियो देख हैरान हुए फैंस
x
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल अपने एक्टिंग और लुक को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं।

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल अपने एक्टिंग और लुक को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। लेकिन अब उनसे जुड़ी चौंका देने वाली जानकारी सामने आ रही है। दरअसल एक्टर के पैर में चोट लगई है और वो छड़ी के सहारे से अपने घर की जाते हुए दिख रहे हैं। इसी दौरान पैपराजी फोटोग्रार्फ्स ने उन्हें घर के बहार स्पॉट कर लिया।वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता कार ने निकलने के बाद बैसाखियों के सहारे से अपने घर की ओर जाते हुए नजर आ हैं। इस वीडियो में वो व्हाइट टी-शर्ट और शॉट्स पहने नजर आ रहे हैं। इसकी जानकारी एक पैपराजी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दी है, जिसमें अभिनेता अर्जुन रामपाल कार से उतर कर बैसाखी के सहारे से चलते नजर आ रहे हैं।

वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अभिनेता जल्द ही रजनीश घई द्वारा निर्देशित फिल्म धाकड़ में अभिनेत्री कंगना रनोट के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर रुद्रवीर के किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा वो अपर्णा सेन की फिल्म में भी नजर आएगे फिल्म उनके साथ अभिनेत्री कोंकणा सेन और तन्मय मुख्य भूमिका में निभा रहे हैं। साथ ही वो भीमा कोरेगांव की घटना पर आधारित फिल्म में अहम किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ सनी लियोनी, गोनिंद नामदेव जैसे कलाकार नजर आएगे

Next Story