मनोरंजन

एक्टर अर्जुन बिजलानी ने इस जानवर से की राहुल वैद्य के फेस की तुलना

Tara Tandi
3 Aug 2021 11:48 AM IST
एक्टर अर्जुन बिजलानी ने इस जानवर से की राहुल वैद्य के फेस की तुलना
x
टीवी एक्टर अर्जुल बिजलानी और टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ इन दिनों लोगों को निशाने पर है

जनता से रिशत वेबडेसक | टीवी एक्टर अर्जुल बिजलानी और टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' इन दिनों लोगों को निशाने पर है। हाल ही में अर्जुन को सौरभ जैन के एलिमिनेशन के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था वहीं अब वो राहुल वैद्य की वजह से लोगों के निशाने पर आ गए हैं। कलर्स ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है जिसमें अर्जुन श्वेता तिवारी और राहुल वैद्य की तुलना किसी जानवर से करते दिख रहे हैं और ये बात लोगों को बिल्कुल नागवार गुज़र रही है और वो अर्जुन के साथ-साथ कलर्स चैनल पर भी बुरी तरह भड़क रहे हैं। लोग कलर्स पर बॉडी शेमिंग का आरोप लगाते हुए ट्विटर से अकाउंट को बैन करने की मांग कर रहे हैं।

क्या है प्रोमो में...

प्रोमो में अर्जुन कहते हैं यहां ऐसे अजीबो गरीब प्राणी हैं कि देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। इसके बाद एक्टर श्वेता तिवारी को देखकर कहते हैं, 'श्वेता तिवारी एक चालाक लोमड़ी की तरह है अगर इसे अंगूर नहीं मिलते यानी स्टंट में जीत नहीं मिलती तो अंगूर खट्टे हैं'। इसके बाद अर्जुन, राहुल के लिए कहते हैं, 'ये है लकड़भग्गा...इसकी सिर्फ शक्ल लकड़भग्गे जैसी है बाकी इसमें ऐसी कोई क्वालिटी नहीं है'। कलर्स के इस प्रोमो पर फैंस काफी नाराज़गी जता रहे हैं। देखें।

सौरभ की वजह से क्यों ट्रोल हुए अर्जुन...





दरअसल, शो के तीसरे हफ्ते में अर्जुन ने दो स्टंट किए और दोनों ही स्टंट वो हार गए और एलिमिनेशन राउंड में पहुंच गए। जब्कि सौरभ और श्वेता ने अपना टास्क पूरा किया था और वो सुरक्षित थे। लेकिन बाद में अर्जुन ने एलिमिनेशन स्टंट करने से मना कर दिया और अपने 'के मेडल' की पॉवर का इस्तेमाल करते हुए सौरभ को इस राउंड में भेज दिया। दुर्भाग्य से सौरभ ये स्टंट अनुष्का और महक से हार गए और शो से बाहर हो गए। सौरभ के जाने की वजह लोग अर्जुन को मान रहे हैं इसलिए उनके लिए नाराजगी ज़ाहिर कर रहे हैं।

Next Story