मनोरंजन

एक्टर अनुपम खेर ने 67वें बर्थडे पर दिखाया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, तस्वीरों को देख हक्के-बक्के हुए फैन्स

jantaserishta.com
7 March 2022 12:14 PM IST
एक्टर अनुपम खेर ने 67वें बर्थडे पर दिखाया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, तस्वीरों को देख हक्के-बक्के हुए फैन्स
x

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher birthday) आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अनुपम खेर ने अपने फिल्मी करियर में कॉमेडी से लेकर ड्रामेटिक रोल तक, हर तरह के किरदार को बाखूबी से निभाया है. आज अपने बर्थडे पर अनुपम खेर ने फैंस संग एक इंस्पिरेशनल पोस्ट शेयर करके अपनी फिटनेस का सीक्रेट रिवील किया है.

अनुपम खेर ने अपनी बर्थडे पर अपनी शर्टलेस फोटो शेयर करके खुद को बर्थडे विश किया है. उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे टू मी. आज मैं अपना 67वां साल शुरू कर रहा हूं. मैं अपने लिए एक नया विजन पेश करने के लिए एक्साइटेड और मोटिवेटेड हूं. मैंने पिछले कुछ सालों में जो स्लो प्रोग्रेस किया है, ये तस्वीरें उसका उदाहरण हैं.
अनुपम खेर ने आगे लिखा- 37 साल पहले आप एक यंग एक्टर से मिले थे, जिसने बहुत ही अनकंवेंशनल तरीके से अपना डेब्यू किया था और एक 65 साल के शख्स का रोल प्ले किया था. अपने करियर के दौरान मैंने एक परफॉर्मर के तौर पर हर चीज को एक्सप्लोर करने की कोशिश की है. लेकिन मेरे अंदर हमेशा से एक सपना था. उसे रियलिटी में बदलने के लिए मैंने कुछ भी नहीं किया.
अनुपम खेर ने आगे लिखा- ये ड्रीम था अपनी फिटनेस को सीरियसली लेकर खुद के बेस्ट वर्जन को देखने और महसूस करने का. मैंने अपनी फिटनेस जर्नी पर चलना शुरू कर दिया है, और मैं हर चीज की तरह इस जर्नी को भी आप लोगों के साथ शेयर करना चाहता हूं. मैं अपने अच्छे और बुरे दिन शेयर करूंगा. आशा करता हूं कि एक साल बाद आप मुझे अलग देखेंगे. मुझे विश कीजिए. ये 2022 है.
अनुपम खेर की इस पोस्ट से तो साफ जाहिर है कि उन्होंने अपने बर्थडे पर अपनी फिटनेस को सीरियसली लेने का फैसला कर लिया है. एक्टर की फिटनेस जर्नी की शुरुआत पर उनके साथ उनके फैंस भी काफी खुश और एक्साइटेड हैं. हम भी बॉलीवुड के महान कलाकार को नई शुरुआत के लिए गुड लक विश करते हैं और उन्हें जन्मदिन की धेर सारी शुभकामनाएं देते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story