मनोरंजन

इस एक्टर को जान से ही मारने वाले थे अभिनेता अनिल कपूर....तार गले में डाला और...देखें VIDEO

Admin2
28 Feb 2021 12:18 PM GMT
इस एक्टर को जान से ही मारने वाले थे अभिनेता अनिल कपूर....तार गले में डाला और...देखें VIDEO
x

फिल्मों की कहानी से अलग इनकी शूटिंग के दौरान भी कई कहानियां देखने को मिल जाती हैं। हाल ही में एक ऐसी ही कहानी अभिनेता अनिल कपूर ने शेयर की है। ये कहानी उनकी फिल्म 'दिल धड़कने दो' के एक सीन से जुड़ी हुई है। अनिल कपूर ने ये सीन एक्टर राहुल बोस के साथ शूट किया था। अनिल कपूर के मुताबिक वो इस सीन में इस कदर डूब गए थे कि उन्होंने राहुल को लगभग जान से ही मार दिया था। अनिल कपूर ने जो किया वो शूटिंग का हिस्सा नहीं था लेकिन जैसे ही अनिल कपूर ऐसा करने गए सेट पर मौजूद लोगों ने उन्हें याद दिलाया कि वो आखिर कर क्या रहे थे?

दरअसल, अनिल कपूर ने अपने ट्विटर एकाउंट पर 2015 में आई फिल्म 'दिल धड़कने दो' की शूटिंग का एक खास वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ अनिल कपूर ने उस वाकये का खुलासा किया है, जिसमें उन्हें इस कदर गुस्सा आ गया था कि वो राहुल बोस को जान से ही मारने वाले थे। उन्होंने बताया कि फिल्म के एक सीन में उनका किरदार कमल मेहरा अपनी बेटी आयशा के लिए स्टैंड ले रहा था, इस दौरान उसे अपने दामाद यानी राहुल बोस की हरकतों पर गुस्सा जाहिर करना था।

उन्होंने आगे बताया कि इस सीन में फिल्म की लगभग सारी लीड कास्ट मौजूद थी। इस सीन के लिए वो बेहद एक्साइटेड और पूरी तरह तैयार थे। सीन में राहुल बोस अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा पर सबके सामने गुस्सा करते हैं और उसका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश करते हैं, ये देखकर प्रियंका के पिता यानी अनिल कपूर को गुस्सा आ जाता है और सीन में उन्हें राहुल को दीवार पर धक्का देना था, इसके बजाए अनिल कपूर उठे और पास में पड़ा एक तार उठाकर राहुल के गले में डाल दिया और उसे खींचने लगे। अनिल कपूर का फिल्म में ऐसा कोई भी सीन नहीं था, ये नजारा देखकर सेट पर मौजूद टीम भी हैरान रह गई, सभी ने अनिल कपूर को रोका और समझाया कि ये सिर्फ एक फिल्म का सीन भर है। तब जाकर अनिल होश में आए। उन्होंने राहुल बोस से माफी भी मांगी। अनिल का कहना है कि ये फिल्म में उनका सबसे पसंदीदा सीन है।



Next Story