मनोरंजन

एक्टर अमिताभ बच्चन ने जन्मदिन के मौके पर की गलती, बेटी ने संभाला मामला

jantaserishta.com
11 Oct 2021 10:10 AM IST
एक्टर अमिताभ बच्चन ने जन्मदिन के मौके पर की गलती, बेटी ने संभाला मामला
x

मुंबई. बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का आज जन्मदिन (Amitabh Bachchan Birthday) है. जन्मदिन के मौके पर बिग बी को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं. सोशल मीडिया पर फैंस अमिताभ बच्चन को शुभकामनाएं दे रहे हैं. इस बीच अमिताभ बच्चन ने जन्मदिन के एक दिन पहले खुद की तस्वीर शेयर की है. साथ ही इस तस्वीर का कैप्शन उन्होंने लिखा, '80वें में प्रवेश' (Walking into the 80s) लेकिन इस पोस्ट में बिग बी ने एक गलती कर दी जिसे उनकी बेटी ने श्वेता बच्चन ने ठीक किया है.

दरअसल, अमिताभ बच्चन अपने जन्मदिन से पहले शायद अपनी ही उम्र भूल गए. अपने बर्थडे से जुड़े पोस्ट में उन्‍होंने अपनी उम्र ही गलत बता दी. उन्होंने खुद की उम्र एक साल अधिक बताई जिसके बाद अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाईं.
उन्होंने कमेंट बॉक्स में अमिताभ बच्चन की गलती सुधार कर लिखा, '79वां' साथ ही उन्होंने हार्ट का इमोजी भी बनाया. दरअसल, यह अमिताभ बच्चन का 79th जन्मदिन है. वहीं, अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर कई स्टार्स ने भी कमेंट किया है.
रणवीर सिंह ने कमेंट में 'गैंगस्टर' लिखा है तो वहीं, भूमि पेडनेकर ने, 'स्वैग, हैप्पी बर्थडे सर'. अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने भी कमेंट किया है. अमिताभ बच्चन की इस तस्वीर को 7 लाख से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं.
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपनी तस्वीर के साथ मजेदार कैप्शन भी दिया. उन्होंने लिखा, 'जब साठा (60 ) तब पाठा, जब अस्सी (80) तब लस्सी !!! मुहावरे को समझना भी एक समझ है.' अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story