मनोरंजन

मुश्किल में एक्टर अमिताभ बच्चन, बोलने लगे- कोई बचाएगा हमको, देखें वीडियो

jantaserishta.com
24 Oct 2021 11:46 AM IST
मुश्किल में एक्टर अमिताभ बच्चन, बोलने लगे- कोई बचाएगा हमको, देखें वीडियो
x

फाइल फोटो 

'कौन बनेगा करोड़पति 13' में अमिताभ बच्चन अपनी होस्टिंग से शो को और इंटरेस्टिंग बना देते हैं। कभी वह कंटेस्टेंट से मस्ती करते दिखते हैं तो कभी अपना कोई पुराना किस्सा शेयर करते हैं। शो के नए एपिसोड का प्रोमो सामने आया है जिसमें कपल आपस में नोंक-झोंक करने लगता है और उनकी शिकायतों का पिटारा खत्म नहीं होता। पहले तो अमिताभ बच्चन भी उनकी बातें सुनते हैं लेकिन एक वक्त पर वह भी परेशान हो जाते हैं।

पत्नी ने की पति की शिकायत
इस एपिसोड में कंटेस्टेंट धवल हॉट सीट पर बैठे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी आई हैं जो दर्शकों की सीट पर बैठी होती हैं। धवल बताते हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी को वैलेंटाइन डे पर प्रपोज किया था। तब अमिताभ बच्चन उनकी पत्नी से पूछते हैं कि क्या अभी भी ये उतने ही रोमांटिक हैं? जवाब में वह कहती हैं, 'नहीं सर, बिल्कुल भी टाइम नहीं देते।'
परेशान हुए बिग बी
अमिताभ बच्चन दर्शकों की ओर देखते हुए कहते हैं, 'मेरी मैरिज काउंसलर की उपाधि तय हो गई है।' इसक बाद कंटेस्टेंट की पत्नी कहती हैं कि उनकी एक और शिकायत है। यह सुनकर अमिताभ बच्चन अपना सिर पकड़ लेते हैं। आगे अमिताभ क्रू की ओर देखते हुए कहते हैं, 'ऐ भाई कोई बचाएगा हमको।'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story