मनोरंजन

अस्पताल में एक्टर अमिताभ बच्चन, नस कटने की खबर

jantaserishta.com
23 Oct 2022 12:49 PM IST
अस्पताल में एक्टर अमिताभ बच्चन, नस कटने की खबर
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन के साथ बीते रविवार एक अनहोनी हो गई. कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग के दौरान एक्टर के पैर की नस कट गई. अमिताभ को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां उनके पैर से बहते खून को रोकने के लिए टांके लगाए गए.
सिनेमा के आइकन माने जाने वाले अमिताभ बच्चन को रविवार को केबीसी के अगले एपिसोड की शूटिंग कर रहे थे कि तभी उनके साथ एक हादसा हो गया. हादसा ऐसा कि खुद अमिताभ भी इस बात पर शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं. अमिताभ के पैर में कट लग गया. एक्टर के पैर के पिछले हिस्से की नस कट गई. जिससे काफी खून का बहाव हुआ. इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया.
खून का बहाव तेज था, जिसे रोकने के लिए डॉक्टर्स को उनके पैर में टांके लगाने पड़े. डॉक्टर्स ने उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी है. अमिताभ को पैरों पर जोर देने या चलने से भी मना किया गया है. यहां तक कि उन्हें ट्रेडमिल पर भी वॉक करने की इजाजत नहीं है. इस बात की जानकारी अमिताभ ने खुद अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर दी है. हाल ही में अमिताभ ने अपना 80वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था. उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा- भगवान मेरी मदद करो, मैं बाहर नहीं निकल सकता.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story