मनोरंजन

Allu Arjun: एक्टर अल्लू अर्जुन को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली, निचली अदालत ने भेजा था जेल

jantaserishta.com
13 Dec 2024 5:47 PM IST
Allu Arjun: एक्टर अल्लू अर्जुन को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली, निचली अदालत ने भेजा था जेल
x
Allu Arjun: फिल्म 'पुष्पा 2' के एक्टर अल्लू अर्जुन को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है. उन्हें चार दिसंबर को पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया गया था. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी जबकि एक बच्चा बेहोश हो गया था.
कोर्ट ने कहा सिर्फ एक्टर होने की वजह से अल्लू की व्यक्तिगत स्वतंत्रता नहीं छीनी जा सकती.
गौरतलब है कि मृत महिला के पति ने अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद केस वापस लेने की बात कही. 4 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को देखने के लिए हैदराबाद के संध्या थिएटर में भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसकी वजह से वहां भगदड़ मच गई.
39 साल की महिला रेवती की दम घुटने से मौत हो गई और उनके 9 साल के बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृत महिला की फैमिली की शिकायत के बाद पुलिस ने 5 दिसंबर को अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी टीम और थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story