मनोरंजन

J-K के LG मनोज सिन्हा से मिले एक्टर आमिर खान, किरण राव भी थीं साथ, जानिए वजह

jantaserishta.com
1 Aug 2021 8:50 AM IST
J-K के LG मनोज सिन्हा से मिले एक्टर आमिर खान, किरण राव भी थीं साथ, जानिए वजह
x

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों जम्मू कश्मीर में हैं. उनके साथ किरण राव भी वहां हैं. हाल ही में दोनों ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की. राजभवन में बातचीत के दौरान उपराज्यपाल ने राज्य में नई फिल्म पॉलिसी लाने को लेकर सुपरस्टार संग विचार विमर्श किया. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी भी साझा की और ये भी कहा कि जल्द ही नई फिल्म पॉलिसी लागू की जाएगी.

मनोज सिन्हा ने ट्विटर पर एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें वे आमिर और किरण के साथ नजर आ रहे हैं. उन्होंने लिखा,'दिग्गज फिल्म एक्टर आमिर खान और किरण राव से मुलाकात हुई. इस दौरान हमने जम्मू-कश्मीर की नई फिल्म पॉलिसी पर बात की और इसे जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. इस वार्तालाप के दौरान हमने इस पर भी चर्चा की है कि आखिर कैसे जम्मू-कश्मीर की सुंदरता को एक बार फिर से बॉलीवुड में शामिल किया जा सकता है और कैसे इसे शूटिंग के लिए एक बार फिर से सभी डायरेक्टर्स की फेवरेट जगह बनाया जा सकता है.'
बता दें कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ऐसा इसलिए भी करना चाह रहा है ताकि लोकल आर्टिस्ट को भी काम मिले और एक टूरिस्ट प्लेस के तौर पर इसका प्रमोशन भी किया जा सके. वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान की अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा है. इस फिल्म में वे करीना कपूर के अपोजिट नजर आएंगे. काफी समय से फिल्म की शूटिंग चल रही है. फिलहाल आमिर लद्दाख में हैं और इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. उनके साथ किरण राव भी गई हुई हैं जो इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर हैं.
आमिर और किरण राव ने हाल ही में अपनी शादीशुदा जीवन को खत्म करने का फैसला किया. दोनों म्युचुअल अंडरस्टेंडिंग से ऐसा कर रहे हैं. दोनों अपने बेटे आजाद खान राव की परवरिश साथ मिलकर करते रहेंगे. इसके अलावा दोनों अपने एनजीओ भी साथ मिलकर चलाते रहेंगे. दोनों फिलहाल लद्दाख में हैं. दोनों कुछ समय पहले ही टेबल टेनिस खेलते भी नजर आए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story