विवादों में एक्टर आमिर खान, BJP नेता ने इस विज्ञापन पर जताया एतराज

नई दिल्ली: अभिनेता आमिर खान (Amir Khan) द्वारा लोगों को सड़कों पर पटाखे न चलाने की सलाह दिए जाने से संबंधित, टायर कंपनी CEAT लिमिटेड के विज्ञापन पर आपत्ति व्यक्त करते हुए BJP सांसद अनंत कुमार हेगड़े (Anantkumar Hegde) ने कहा है कि कंपनी को ''नमाज के नाम पर सड़कों को अवरुद्ध किए जाने और अजान के दौरान मस्जिदों से निकलने वाले शोर'' से संबंधित समस्या का समाधान भी करना चाहिए. कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनंत वर्धन गोयनका को लिखे एक पत्र में हेगड़े ने कहा है कि वह ''हिंदुओं में रोष'' उत्पन्न करने वाले हालिया विज्ञापन का संज्ञान लें.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





