मनोरंजन

एक्टर आमिर खान ने पत्नी से लिया तलाक, किरण राव से रिश्ता खत्म

jantaserishta.com
3 July 2021 11:54 AM IST
एक्टर आमिर खान ने पत्नी से लिया तलाक, किरण राव से रिश्ता खत्म
x

15 साल की शादी के बाद आमिर खान और किरण राव ने अपने रिश्ते को खत्म करने फैसला कर लिया है. आमिर और किरण ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में इस बात का ऐलान किया है कि अब दोनों के रास्ते अलग हो रहे हैं. दोनों अब अपनी जिंदगी को पति पत्नी के बजाए अलग-अलग जिएंगे. यह खबर दोनों के फैंस के लिए चौंकाने वाली है.

आमिर खान और किरण राव ने अपने स्टेटमेंट में लिखा, 'इन 15 खूबसूरत सालों में हमने एक साथ जीवन भर के अनुभव, आनंद और खुशी को शेयर किया है. हमारा रिश्ता सिर्फ विश्वास, सम्मान और प्यार में बढ़ा है. अब हम अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे. पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि सह-माता-पिता और परिवार के रूप में. हमने कुछ समय पहले एक अलग होने के प्लान को शुरू किया था. अब इस व्यवस्था को औपचारिक रूप देने में सहज महसूस कर रहे हैं.
उन्होंने आगे लिखा, 'हम दोनों अलग-अलग रहने के बावजूद अपने जीवन को एक विस्तारित परिवार की तरह शेयर करेंगे. हम अपने बेटे आजाद के प्रति समर्पित माता-पिता हैं, जिनका पालन-पोषण हम मिलकर करेंगे. हम फिल्मों, पानी फाउंडेशन और अन्य परियोजनाओं पर भी सहयोगी के रूप में काम करना जारी रखेंगे, जिनके बारे में हम दिल से परवाह करते हैं. हमारे रिश्ते में निरंतर समर्थन और समझ के लिए हमारे परिवारों और दोस्तों का बहुत-बहुत धन्यवाद जिनके बिना हम यह कदम लेने में इतना सुरक्षित महसूस नहीं करते. हम अपने शुभचिंतकों से शुभकामनाएं और आशीर्वाद की उम्मीद करते हैं और आशा करते हैं कि हमारी तरह आप इस तलाक को अंत की तरह नहीं, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत के रूप में देखेंगे. धन्यवाद और प्यार, किरण और आमिर.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story