मनोरंजन
टाइगर श्रॉफ के साथ एक बार फिर हुआ हादसा, वीडियो शेयर कर दी जानकारी
Rounak Dey
31 Oct 2022 12:35 PM IST

x
इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) के बेटे टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने उन्हीं के नक्शे कदमों पर चलते हुए एक्टिंग की दुनिया में करियर बनाया है. वह बॉलीवुड गलियारों में अपने दमदार एक्शन सीन के लिए मशहूर हैं, लेकिन कभी-कभी टाइगर एक्शन के दौरान हादसे का भी शिकार हो जाते हैं. अब एक बार फिर से टाइगर के साथ बड़ा हादसा हुआ है.
टाइगर फिर हुए चोटिल
हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह एक वॉश बेसिन तोड़ते नजर रहे हैं और इसी स्टंट को करते हुए उनका पैर टूट गया है. वीडियो शेयर करते हुए टाइगर ने कैप्शन में लिखा, 'एक कंक्रीट के वॉश बेसिन को तोड़ते हुए मेरा पैर टूट गया. मुझे लगा कि मैं कर लूंगा और अपने आपको ज्यादा मजबूत समझ रहा था, लेकिन मेरे बचाव में बेसिन भी टूट गया.'
जबरदस्त एक्शन करते दिखे टाइगर
वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर एक शख्स के साथ जबरदस्त एक्शन कर रहे हैं. इसी बीच वह शख्स खुद के बचाव के लिए सामने वॉश बेसिन ले आता है और टाइगर अपने पैर से उसे तोड़ देते हैं. अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
TagsPublic relations news latestpublic relations newspublic relations news webdeskpublic relations latest newspublic relationstoday's big newstoday's important newspublic relations Hindi newspublic relations big newsCountry-world newsstate wise newsHindi newstoday's newsbig newspublic relations new newsdaily newsbreaking newsIndia newsseries of newsnews of country and abroad
Next Story





