मनोरंजन

विरोध! इस देश में अबॉर्शन पर पूरी तरह लगी रोक, अमिताभ बच्चन की नातिन का आया रिएक्शन, शेयर किया ये पोस्ट

jantaserishta.com
29 Jan 2021 9:40 AM IST
विरोध! इस देश में अबॉर्शन पर पूरी तरह लगी रोक, अमिताभ बच्चन की नातिन का आया रिएक्शन, शेयर किया ये पोस्ट
x

अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली भले ही भारत से दूर रहती हों. लेकिन उनका सोशल मीडिया अक्सर उन्हें चर्चा में रखते हैं. हाल ही में नव्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट को पब्लिक किया है. जिससे हमें उनके बारे में कई बातें पता चलती रहती हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरों को सोशल मीडया पर शेयर करती रहती हैं जिससे वो चर्चा में रहती हैं. '

हाल ही में बच्चन परिवार की इस सदस्य ने पोलैंड में अबॉर्शन पर लगभग पूरी तरह से बैन लगाए जाने की खबर पर रिएक्ट किया है. नव्या नवेली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है, 'बेहद दुखद.' दरअसल बुधवार को ही पोलैंड में कोर्ट ने एक फैसले में देश में अबॉर्शन पर पूरी तरह से रोक का आदेश दिया है.




आपको बता दें, कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि "जिस बच्चे का जन्म नहीं हुआ है वो भी मनुष्य है." यही वजह है कि पोलैंड के संविधान के तहत संरक्षण मिलना चाहिए, जो जीवन के अधिकार की बात करता है. कोर्ट ने कहा है कि देश में अबॉर्शन को अनुमति तभी दी जा सकती है, जब गर्भ रेप के चलते ठहरा हो या फिर बच्चे के जन्म की स्थिति में मां की जान को खतरा हो. सरकार की ओर से गर्भपात पर लगभग पूरी तरह बैन के फैसले को लागू किए जाने के बाद से पोलैंड में आंदोलन भी शुरू गए हैं. बड़ी संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर इस नियम का विरोध किया है.
इसके अलावा नव्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने लंच मेन्यू के बारे में भी फॉलोअर्स को जानकारी दी है. नव्या नवेली ने लंच मेन्यू शेयर किया है, जिसमें राजमा और पराठा दिख रहा है. नव्या अपने नाना के बेहद करीब हैं. जहां वो अक्सर उनके साथ अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने मुंबई से अपने परिवार के साथ दिवाली का जश्न और क्रिसमस मनाया था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर की थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story