मनोरंजन

अभिषेक बच्चन बनेंगे मुख्यमंत्री, अभिताभ बच्चन के बेटे निभाएंगे अहम रोल

jantaserishta.com
7 Feb 2021 8:19 AM IST
अभिषेक बच्चन बनेंगे मुख्यमंत्री, अभिताभ बच्चन के बेटे निभाएंगे अहम रोल
x

फाइल फोटो 

एक्टर अभिषेक बच्चन का फिल्मी करियर फिर सरपट दौड़ने लगा है. शुरुआती झटकों के बाद उन्हें बेहतरीन फिल्में भी मिल रही हैं और उनका परफॉर्मेंस भी निखरता जा रहा है.

कोरोना काल में ब्रीद और लूडो में काम कर चुके अभिषेक अब फिर नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने जा रहे हैं. वे अब एक भ्रष्ट नेता का रोल अदा करने वाले हैं.
उनकी इस नई फिल्म का नाम दसवीं बताया जा रहा है जिसका निर्देशन तुषार जलोटा कर रहे हैं. फिल्म पूरी तरह से राजनीति के इर्द-गिर्द घूमने वाली है, लेकिन गंभीरता की जगह इसमें एंटरटेनमेंट का तड़का लगाया जाएगा.
खबरें हैं कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन मुख्यमंत्री बनने वाले हैं. वे दसवीं फेल सीएम का रोल अदा करने जा रहे हैं. फिल्म के जरिए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया जाएगा.
वहीं फिल्म के जरिए ये भी संदेश दिया जाएगा कि नेताओं का भी पढ़ा-लिखा होना काफी जरूरी है. फिल्म की शूटिंग आगरा से लेकर दिल्ली तक कई जगहों पर होनी है.
फिल्म में अभिषेक बच्चन के अपोजिट यामी गौतम को कास्ट किया गया है. यामी के अलावा निम्रत कौर भी एक अहम रोल निभाती दिखने वाली हैं. अभी के लिए दोनों के ही किरदारों को लेकर सस्पेंस है.
अभिषेक बच्चन 22 फरवरी से दसवीं की शूटिंग शुरू कर सकते हैं. वे लंबे समय से मेकर्स संग चर्चा कर रहे हैं और उन्हें फिल्म की कहानी भी काफी पसंद आ गई है.
वैसे दसवीं के अलावा अभिषेक बच्चन के पास इस समय बॉब बिस्वास और बिग बुल जैसी फिल्में भी मौजूद हैं. दोनों ही फिल्मों को इस साल रिलीज किया जा सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story