मनोरंजन

अभिषेक बच्चन ने बेचा अपना आलीशान अपार्टमेंट, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग, जानिए क्या रही होगी वजह?

jantaserishta.com
13 Aug 2021 10:16 AM IST
अभिषेक बच्चन ने बेचा अपना आलीशान अपार्टमेंट, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग, जानिए क्या रही होगी वजह?
x

फाइल फोटो 

मुंबईः अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) सामान्य तौर पर अपनी फिल्मों को लेकर ही सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इन दिनों एक और चीज है जिसे लेकर उनकी चर्चा है. और वह चीज है एक्टर का आलीशान अपार्टमेंट. दरअसल, खबर है कि अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan Sells Apartment) ने मुंबई में अपना लग्जरी अपार्टमेंट बेच दिया है. एक्टर ने कभी यह अपार्टमेंट 41 करोड़ की कीमत में खरीदा था, जिसे अब उन्होंने बेच दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने अपना यह अपार्टमेंट 45.75 करोड़ रुपये में बेचा है. अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और बेटी आराध्या के साथ मुंबई के जुहू स्थित बच्चन परिवार के जलसा में रहते हैं.

अभिषेक बच्चन ने जो अपार्टमेंट हाल ही में बेचा है, वह ओबेरॉय 360 वेस्ट टावर्स में 37वें फ्लोर पर है. इस अपार्टमेंट का एरिया 7527 स्क्वायर फीट है. बता दें, अभिषेक बच्चन ने यह घर साल 2014 में 41 करोड़ रुपये में खरीदा था. जिसे अब उन्होंने सेल कर दिया है. बता दें, इसी बिल्डिंग में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और शाहिद कपूर के भी अपार्टमेंट हैं. बताया जाता है कि, इस बिल्डिंग में अपार्टमेंट खरीदने के लिए शाहिद कपूर ने 56 करोड़ और अक्षय कुमार ने 52.5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. यानी, अगर अभिषेक इस अपार्टमेंट में रहते तो अक्षय कुमार और शाहिद कपूर उनके पड़ोसी होते.
इसके अलावा कुछ और भी सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने इस बिल्डिंग में अपार्टमेंट खरीदे हैं. वहीं, दूसरी तरफ इसी साल मई में अमिताभ बच्चन ने एक अपार्टमेंट खरीदा था. उन्होंने मुंबई के अंधेरी इलाके में यह अपार्टमेंट खरीदा था. जिसकी कीमत 31 करोड़ रुपये है. अभिनेता ने निर्माणाधीन अटलांटिस प्रोजेक्ट में 5184 वर्ग फुट का यह अपार्टमेंट खरीदा था. Zapkey.com के अनुसार यह डील पिछले साल 2020 दिसंबर में हुई थी.
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन आखिरी बार 'द बिग बुल' में नजर आए थे. अभिषेक बच्चन अभिनीत यह फिल्मस्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित है. अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में अभिषेक बच्चन 'दसवीं' में नजर आने वाले हैं. जिसमें उनके साथ निमरत कौर हैं. इसके अलावा वह 'बॉब बिस्वास' में चित्रांगदा सिंह के साथ दिखाई देंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story