मनोरंजन

अभिषेक बच्चन ने मेलबर्न में तिरंगा फहराने की यादें की ताजा

Rani Sahu
13 Aug 2023 11:29 AM GMT
अभिषेक बच्चन ने मेलबर्न में तिरंगा फहराने की यादें की ताजा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने 'इंडियाज बेस्ट डांसर 3 के 'आजादी की कहानी' स्पेशल एपिसोड में भारतीय क्रिकेटर कपिल देव के साथ मेलबर्न फिल्म महोत्सव के दौरान तिरंगा फहराने की यादों को साझा किया।
इंडियाज बेस्ट डांसर 3 के 'आजादी की कहानी' स्पेशल एपिसोड के मंच पर अभिषेक ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
अभिषेक बच्चन ने कहा, "हमने बड़े पैमाने पर कई यात्रा की है हम अन्य देशों के प्रति सम्मान रखते हैं। लेकिन भारत के तिरंगे झंडे को आकाश में लहराते हुए देखना एक अनोखी अनुभूति पैदा करता है। यह एक बहुत ही अच्छा एहसास है। घर पर हम गर्व से झंडा फहराते हैं और नियमों के अनुसार प्रोटोकॉल का पालन करते हैं। यह पल हमें हमारे पूर्वजों के बलिदानों की याद दिलाते है।''
उन्‍होंने कहा, "मुझे मेलबर्न में एक फिल्म महोत्सव के दौरान अपना एक असाधारण अनुभव याद है। मुझे मेन स्क्वायर पर भारतीय ध्वज फहराने का सम्मान दिया गया था, यह एक महत्वपूर्ण अवसर था क्योंकि मैंने पहले कभी आधिकारिक तौर पर झंडा नहीं फहराया था। मैंने कपिल देव जी के साथ यह खास पल बिताया जो यादगार है।"
अभिनेता ने आगे कहा, "'एलओसी' के फिल्मांकन के दौरान मुझे सेना के साथ बातचीत करने का सौभाग्य मिला। एक लेफ्टिनेंट कर्नल ने एक बात कही जो आज भी मेरी यादों में बसी है। उन्होंने कहा था, झंडा केवल हवा के कारण नहीं लहराता है बल्कि यह अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के बलिदान से भी ऊंचा उठता है।"
अभिषेक ने आगे कहा, "इससे हमें हमारी स्वतंत्रता के लिए हमारे पूर्वजों द्वारा किए गए संघर्षों की याद आती है। आइए हम इस महत्वपूर्ण दिन पर उनके बलिदानों का सम्मान करें, यह एक ऐसा दिन है जिसका हर भारतीय को सम्मान करना चाहिए।"
यह एपिसोड दर्शकों को आजादी के लिए भारत के संघर्ष को उजागर करने वाली एक मार्मिक यात्रा पर ले जाएगा।
प्रतियोगी बूगी एलएलबी और कोरियोग्राफर सौम्या कांबले महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि देंगे। दोनों का प्रदर्शन दर्शकों को 1920 के महत्वपूर्ण वर्ष में वापस ले जाएगा, जो असहयोग आंदोलन के उत्साह और भारतीय लोगों की भावना को दर्शाता है।
बूगी के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए अभिषेक ने कहा, "मैं डांस के बारे में ज्यादा नहीं जानता, लेकिन जिस तरह से आपने अपनी अभिव्यक्ति को बनाए रखा वह अद्भुत था।
उन्होंने साझा किया, "जिस तरह से आप डांस में अपने हाथों का उपयोग करते हैं वह मेरे लिए हमेशा एक चुनौती रही है। जब मैं डांस करता हूं, तो या तो मेरे पैर चलते हैं या मेरे हाथ चलते हैं, लेकिन मुझे अच्छा लगा कि आपने अपने हाथों पर नियंत्रण कैसे रखा। अगर मौका मिला तो मैं निश्चित रूप से ऐसा करूंगा।"
'आज़ादी की कहानी' विशेष एपिसोड में महालक्ष्मी अय्यर, कविता सेठ, शान, बिक्रम घोष और हरिहरन भी शामिल होंगे, जो अपने आगामी गीत 'ये देश' का प्रचार करने के लिए भी आएंगे।
इंडियाज़ बेस्ट डांसर 3 सोनी पर प्रसारित होता है।
Next Story