मनोरंजन

अभिषेक बच्चन ने इन फिल्मों को किया रिजेक्ट, लिस्ट में शामिल है आमिर की सुपरहिट मूवी

Rounak Dey
5 Feb 2023 12:56 PM IST
अभिषेक बच्चन ने इन फिल्मों को किया रिजेक्ट, लिस्ट में शामिल है आमिर की सुपरहिट मूवी
x
जो अभिषेक बच्चन को ऑफर तो हुई, लेकिन उन मूवीज को एक्टर ने रिजेक्ट कर दिया। तो चलिए देखते है अभिषेक बच्चन रिजेक्ट की गई फिल्में।
अमिताभ बच्चन के बेटे और बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन आज अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। इसके अलावा अभिषेक बच्चन की कई फिल्में ऐसी भी रही, जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन आज इस खास रिपोर्ट में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने वाले है, जो अभिषेक बच्चन को ऑफर तो हुई, लेकिन उन मूवीज को एक्टर ने रिजेक्ट कर दिया। तो चलिए देखते है अभिषेक बच्चन रिजेक्ट की गई फिल्में।
दिल चाहता है (Dil Chahta Hai)
फिल्म दिल चाहता है में फरहान अख्तर अभिषेक बच्चन को लेना चाहते थे। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। और अभिषेक बच्चन इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए।
भूत पुलिस (Bhoot Police)
फिल्म भूत पुलिस में सैफ अली खान और अर्जुन कपूर जैसे स्टार्स नजर आए थे। इस फिल्म का लीड रोल अभिषेक बच्चन को ऑफर हुआ था। लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम नहीं किया।
गायब (Gayab)
फिल्म गायब में अभिषेक बच्चन नजर आने वाले थे। लेकिन अभिषेक बच्चन ने इस फिल्म के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था। इस फिल्म में तुषार कपूर अहम रोल में नजर आए थे।
बंटी और बबली 2 (Bunty Aur Babli 2)
अभिषेक बच्चन फिल्म बंटी और बबली काफी चर्चा में रही थी। साल 2021 में इस फिल्म का दूसरा पार्ट आया था, लेकिन अभिषेक बच्चन इस फिल्म में नजर नहीं आए थे।

Next Story