मनोरंजन

अभिषेक बच्चन ने खोला राज, बताया पत्नी ऐश्वर्या राय ने शादी के बाद किया ऐसा काम मिल रही खुशी

jantaserishta.com
5 Dec 2021 10:46 AM IST
अभिषेक बच्चन ने खोला राज, बताया पत्नी ऐश्वर्या राय ने शादी के बाद किया ऐसा काम मिल रही खुशी
x

अभिषेक बच्चन अपनी फिल्म बॉब बिस्वास को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म में अभिषेक एक किलर की भूमिका में हैं. फिल्म में अभिषेक बच्चन की दमदार एक्टिंग देखने के बाद हर कोई उनका कायल हो गया है. पिछले कुछ समय में अभिषेक ने अपने किरदारों के साथ एक्सपेरीमेंट किया है और सफल भी रहे. हाल ही में अभिषेक बच्चन से उनके एक्टिंग करियर को लेकर बात की गई. इस बारे में बात करते हुए अभिषेक ने कहा कि वो आज जो भी कर पा रहे हैं. वो सिर्फ ऐश्वर्या की वजह से मुमकिन हो पाया है.

पिछले कुछ सालों में अभिषेक बच्चन ने अलग-अलग तरह के रोल करके फैंस का दिल जीता है. इसलिये आज कल हर तरफ अभिषेक बच्चन की इतनी तारीफ हो रही है. हांलाकि, अभिषेक बच्चन इस तारीफ का असली हकदार पत्नि ऐश्वर्या राय बच्चन को मानते हैं. अभिषेक बच्चन का कहना है कि उनकी परफॉर्मेंस में ऐश्वर्या और आराध्या का अहम रोल रहा है. अभिषेक कहते हैं कि पिता बनने के बाद उन्हें एक जिम्मेदार और विचारशील एक्टर बनने में मदद मिली.
यही नहीं, अभिषेक बच्चन का कहना है कि अगर आज वो एक अभिनेता के रूप में बहुत कुछ कर पा रहे हैं, तो इसका कारण ऐश्वर्या हैं. अभिषेक कहते हैं कि उन्होंने शादी के बाद मुझे काम करने की इजाजत दी. ऐश्वर्या ने कहा कि 'तुम काम करो. मैं आराध्या का ख्याल रखूंगी.' अभिषेक कहते हैं कि ऐश्वर्या की तरह न जानें कितनी मां हैं, जो अपने पति के लिये ऐसा करती हैं. हमें इसका शुक्रगुजार होना चाहिये. इसके साथ ही जिम्मेदारी भी आधी-आधी बांटनी चाहिये.
अभिषेक बच्चन कहते हैं कि मैं अब ऐसी कोई भी फिल्म नहीं करूंगा, जिसे देख कर मेरी बेटी आराध्या शर्मिंदा हो. अभिषेक बच्चन कहते हैं कि अब मैं ऐसी फिल्में कभी नहीं करूंगा, जिसे देख कर मेरी बेटी आराध्या कहे कि ये फिल्म क्यों बनाई. मैं ऐसा कभी नहीं करना चाहता. अभिषेक बच्चन कहते हैं कि एक पति और पिता ने उन्हें कलाकार के रूप में अमीर बना दिया.
अभिषेक का कहना है कि आज वो बहुत सी चीजों को लेकर निडर हैं, पर कुछ चीजें होती हैं जिसमें आप पिता और पति के तौर पर रिस्क नहीं ले सकते. ऐसा पहली बार नहीं है अभिषेक बच्चन को यूं ऐश्वर्या की तारीफ करते देखा गया है. इससे पहले भी वो कई बार बेटी और पत्नी का जिक्र कर चुके हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story