मनोरंजन

शो में पहुंचे अभ‍िषेक बच्चन, शख्स ने ऐश्वर्या राय का नाम लेकर किया ऐसा कमेंट चौंके एक्टर

jantaserishta.com
27 Nov 2021 4:43 PM IST
शो में पहुंचे अभ‍िषेक बच्चन, शख्स ने ऐश्वर्या राय का नाम लेकर किया ऐसा कमेंट चौंके एक्टर
x

अभ‍िषेक बच्चन बेहद खुशक‍िस्मत इंसान है कहना गलत नहीं होगा. महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे होने के अलावा दुनिया की सबसे खूबसूरत मह‍िला एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय जैसी पत्नी मिलना, सोने पे सुहागा होने के बराबर है. ऐश्वर्या की किसी से तुलना करना शायद ही किसी को शोभा दे, पर किसी भी पति को अपनी पत्नी हमेशा ही सबसे सुंदर लगती है. ऐसे में अगर कोई अपनी पत्नी को ऐश्वर्या राय कह दे, तो यह भी गलत नहीं है. अब इसपर अभ‍िषेक बच्चन का क्या रिएक्शन होगा, ये बड़ा दिलचस्प है. सारेगामापा शो में हाल ही में ऐसा ही कुछ देखने को मिला.

अभ‍िषेक ने दिया ये जवाब
शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें एक फीमेल कंटेस्टेंट को अभ‍िषेक की फिल्म का गाना 'मशक्कली' गाते हुए देखा जा सकता है. कंटेस्टेंट का गाना सुन, ऑड‍ियंश गैलरी में बैठे उसके पति कहते हैं- इस लुक में ऐश्वर्या राय जैसी लग रही हो तुम. यह सुन ऑड‍ियंस की हंसी छूटती ही है, अभ‍िषेक भी चौंक जाते हैं. वे कंटेस्टेंट के पति की चुटकी लेते हुए कहते हैं- 'सत्यवचन, आज भी ऐसी ही लग रही हैं'. कंटेस्टेंट भी शरमा जाती हैं. इसके बाद अभ‍िषेक दोनों पति-पत्नी के साथ फोटो भी ख‍िंचवाते हैं.


इस स‍िंग‍िंग रियलिटी शो में अभ‍िषेक और चित्रांगदा दोनों साथ में पहुंचे थे. उन्होंने शो के कंटेस्टेंट्स के साथ 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' और 'कजरा रे कजरा रे' गाने पर खूब ठुमके भी लगाए.
सारेगामापा के इस शो में सलमान खान भी अपनी फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रूथ का प्रमोशन करने पहुंचे. उनकी मस्ती तो देखने लायक है. कंटेस्टेंट ने जब माशाल्लाह गाना सुनाया तब सलमान ने भी उसे दोहराने की कोश‍िश की. लेक‍िन कहां ट्रेन्ड सिंगर और कहां सलमान, सलमान उसके लिर‍िक्स तक दोहरा नहीं पाए और गाते हुए अपने ही नए लिर‍िक्स सुना दिए.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story