मनोरंजन

सड़कों पर दर-दर भटकेगा अभिमन्यु, कायरव की कड़वी बातें सुन टूटेगा अक्षरा का दिल

Neha Dani
2 Feb 2023 4:59 AM GMT
सड़कों पर दर-दर भटकेगा अभिमन्यु, कायरव की कड़वी बातें सुन टूटेगा अक्षरा का दिल
x
कृपा दूसरों को परेशान ना करें। कायरव की ऐसी बातें सुन अक्षरा का दिल टूट जाता है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी का हिट सीरियल है, जो लगभग 14 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। इस सीरियल में मेकर्स ने समय-समय पर कई बडे़ बदलाव किए। साथ ही स्टार कास्ट तक में बदल दी गई। लेकिन मेकर्स के हर ट्विस्ट ने दर्शकों का दिल जीता है। सीरियल की कहानी में प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) लीड रोल निभा रहे हैं। अक्षरा और अभिमन्यु बनकर दोनों ही एक्टर्स सीरियल में आग लगा देते हैं। कहानी में इन दिनों अक्षरा और अभिमन्यु का इमोशनल ट्रैक चल रहा है। दोनों की छह साल बाद कसौली में मुलाकात हुई और अब अभि उदयपुर लौट आया है। लेकिन कहानी में आगे एक और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। उदयपुर में अभिमन्यु की बुरी हालत देखने को मिलेगी।
सड़कों पर दर-दर भटकेगा अभिमन्यु
ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Ha) में जब अभिमन्यु अक्षरा से माफी मांगता है तो अक्षु उसे माफ करने से इनकार कर देती है और इसी वजह से अब अभि काफी ज्यादा परेशान है। सीरियल में आगे देखने को मिलेगा कि अभि जब घर पहुंचता है तो रूही उसे अक्षरा का भजन सुनाती है, जिस वजह से वह काफी इमोशनल हो जाता है और घर में किसी से मिले बिना वापिस बाहर की ओर निकल जाता है। इसके बाद अभिमन्यु अपने दुख में सड़कों पर दर-दर भटकता है और फिर एक मोड़ पर वह गिर भी जाता है। यहां पर आस-पास के लोग उस संभालते हैं। वहीं, दूसरी तरफ घर पर मंजरी और आरोही दोनों ही अभिमन्यु के लिए परेशान हो रही होती हैं।
अपने जूनियर के सामने फूट-फूटकर रोएगा अभिमन्यु
कहानी में आगे भी इमोशनल सीन्स ही दिखाए जाएंगे। ये रिश्ता क्या कहलाता है में जब अभिमन्यु सड़क पर लेटा हुआ होगा, तब वहां मौजूद लोग उसके फोन से घर पर फोन करते हैं लेकिन फोन अभि के जूनियर का लगता है, जिसके बाद जूनियर भी तुरंत ही अभिमन्यु को लेने पहुंच जाता है। यहां पर वह खुद अभि की ऐसी हालत देखकर हैरान रह जाता है।
कायरव सुनाएगा अक्षरा को खरी-खोटी
दूसरी तरफ कसौली में अक्षरा के घर भी हर कोई अभिमन्यु की बात ही करता है। पहले नीलम अम्मा सबसे पूछती है कि डॉक्टर जी घर पहुंचे या नहीं। इस पर अक्षु कोई जवाब नहीं देती। फिर अभीर भी अभिनव से जिद्द करता है कि वह वही स्वेटर पहने जो अभिमन्यु लेकर आया है। हालांकि, अक्षु ऐसा नहीं होने देती। इसी बीच, अक्षरा को पता चलता है कि कायरव को बिजनेस में कामयाबी मिली है, जिसके बाद वह उसे फोन करती है लेकिन कायरव फोन काट देता है। इसके बाद अक्षु की बडे़ पापा से बात होती है। इस दौरान बड़े पापा फोन को स्पीकर पर रखकर अक्षरा की बात कायरव को सुनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस पर कायरव भड़क जाता है और फोन पर अक्षरा को कहता है कि आप जिस लाइन से संपर्क करने की कोशिश कर रही है वो सालों पहले बंद हो चुकी है। कृपा दूसरों को परेशान ना करें। कायरव की ऐसी बातें सुन अक्षरा का दिल टूट जाता है।

Next Story