मनोरंजन

अक्षरा पर बरसा अभिमन्यु, बिरला हाउस में इस शख्स को देख सबके पैरों तले खिसकी जमीन

Neha Dani
25 Feb 2022 9:09 AM GMT
अक्षरा पर बरसा अभिमन्यु, बिरला हाउस में इस शख्स को देख सबके पैरों तले खिसकी जमीन
x
जिससे दोनों के बीच गलतफहमियां बन जाएंगी। वहीं मनीष गोयनका भी बिरला हाउस पहुंच जाएंगे।

स्टाल प्लस का धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) इन दिनों टीआरपी की रेस में आगे बना हुआ है। अक्षरा (Pranali Rathod) और अभिमन्यु (Abhimanyu) की कहानी लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। दोनों की केमिस्ट्री तो दर्शकों की पसंदीदा है ही, साथ ही उनकी कहानी में आ रहे उतार-चढ़ाव ने भी लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ाया हुआ है। हाल ही में शो में दिखाया गया था कि अक्षरा अपने प्यार की तुलना प्यार से करने लगती है, जो बात अभिमन्यु को चुभ जाती है। वह मन ही मन काफी परेशान होता है।



लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में होने वाले धमाके यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में आगे दिखाया जाएगा कि अक्षरा की बातों से परेशान अभिमन्यु भी उसे जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। दूसरी ओर बड़े पापा बिरला हाउस पहुंच जाएंगे, जिन्हें देखकर अभिमन्यु के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।


'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अक्षरा की बातों से परेशान अभिमन्यु उससे कहेगा, "ये कैसा प्यार है, जो खुद के लिए खड़ा होना नहीं जानता। कैसा प्यार है, जिसपर कोई भी कभी भी उंगली उठा सकता है, प्यार करने वाली भी। हर बार परिवार के नाम पर इसपर उंगलियां उठाई जाती हैं, एक सेकंड में कोई भी इसे पालपन कह देता है। कैसा प्यार है, जिसे रोज कठघरे में खड़ा कर दिया जाता है।"


अभिमन्यु ने अक्षरा से आगे कहा, "मैं प्यार के बारे में जानता ही नहीं था, फिर मेरी जिंदगी में तुम आई। मैंने सोचा कि कभी हमारे प्यार की वजह से किसी को तकलीफ न पहुंचे। क्या बड़े पापा, कायरव, आरोही या बड़ी मम्मा को मैंने परेशान किया। मेरी वजह से उन्हें तकलीफ पहुंची।" अभिमन्यु की बातें सुनकर अक्षरा फूट-फूटकर रोने लगती है और उससे अपने किये की माफी मांगती है। उनकी ये बातें आरोही भी सुन लेती है।
अक्षरा से बातचीत होने के बाद अभिमन्यु बड़े पापा से मिलने चला जाता है। वह उन्हें उसी तरह दवाइयां खिलाता है, जिस तरह कभी कार्तिक किया करता था। दूसरी ओर आरोही, अभिमन्यु और अक्षरा के बीच दखल डालने की कोशिश करती है, लेकिन अक्षरा उसे खरी-खोटी सुना देती है। शो में अब आगे दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु और अक्षरा दोनों ही एक-दूसरे को बिजी समझते हुए कॉल और मैसेज नहीं करेंगे, जिससे दोनों के बीच गलतफहमियां बन जाएंगी। वहीं मनीष गोयनका भी बिरला हाउस पहुंच जाएंगे।



Next Story