मनोरंजन

अभिलिप्सा पांडा का नया गाना 'नव दुर्गे नमो नमः' हुआ रिलीज

Rounak Dey
26 Sept 2022 12:35 PM IST
अभिलिप्सा पांडा का नया गाना नव दुर्गे नमो नमः हुआ रिलीज
x
उन्होंने हिंदी के साथ-साथ तेलुगू भाषा में भी गाना गाया है।

'हर हर शंभू' गाना तो आपको याद ही होगा, जिसने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया था और हंगामा भी। ये गाना अभिलिप्सा पांडा ने गाया था, लेकिन जब फरमानी नाज ने इसे अपने सुरों से सजाया तो चर्चा और विवादों, दोनों में आ गया। मुस्लिम धर्म का होकर भगवान की भक्ति करना फरमानी को भारी पड़ा था। उनके खिलाफ फतवा जारी करने की बात भी सामने आई थी, लेकिन फरमानी पीछे नहीं हटीं और बिना डरे अभी भी भक्ति से भरे गाने रिलीज कर रही हैं। खैर। फरमानी को लेकर एक और विवाद हुआ था। चूंकि उन्होंने अभिलिप्सा का गाना गाया था, इसलिए कॉपीराइट के उल्लंघन के चलते उनके गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया। इस पूरे मामले के बीच अभिलिप्सा और फरमानी दोनों को ही खूब पॉप्युलैरिटी मिली। अब अभिलिप्सा नवरात्रि के मौके पर एक नया गाना लेकर आई हैं, जिसमें वो माता रानी की भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं। उनके इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।

अभिलिप्सा पांडा (Abhilipsa Panda) के इस गाने का नाम नव दुर्गे नमो नमः (Nav Durge Namo Namah) है। उन्होंने नवरात्रि 2022 के खास मौके पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबा ये गाना रिलीज किया है। इसमें वो लाल साड़ी पहने माता रानी की भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं। इस सॉन्ग को यूट्यूब पर अब तक हजारों लोगों ने लाइक किया है। इसके लिरिक्स संदीप कपूर एंड ट्रेडिशनल ने लिखे हैं। म्यूजिक प्रीतम रावत का है।



'हर हर संभू' गाना खूब हुआ था पॉप्युलर
इस गाने के साथ ही अभिलिप्सा की आवाज की भी खूब सराहना हो रही है। बता दें कि उनका 'हर हर संभू' (Har Har Shambhu) गाना खूब पॉप्युलर हुआ था। उस गाने में वो महादेव की भक्ति करती दिखी थीं। ये गाना सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया गया था और हर तरफ चर्चा में था।
उड़ीसा की रहने वाली हैं अभिलिप्सा
अभिलिप्सा उड़ीसा की रहने वाली हैं। वो सिंगर होने के साथ-साथ मार्शल आर्ट में भी माहिर हैं। वो स्टेट लेवल प्येलर भी रह चुकी हैं। इसके अलावा वो डांसर भी हैं। अभिलिप्सा सिंगिंग के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रही हैं। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ तेलुगू भाषा में भी गाना गाया है।
Next Story