मनोरंजन

पठान देखने के लिए अब्दु रोजि़क ने बुक किया पूरा थिएटर

Teja
22 Feb 2023 5:37 PM IST
पठान देखने के लिए अब्दु रोजि़क ने बुक किया पूरा थिएटर
x

बिग बॉस 16 के पूर्व प्रतियोगी और ताजिकिस्तानी सनसनी अब्दु रोजिक ने शाहरुख खान की मूवी पठान देखने के लिए मुंबई में एक पूरा सिनेमा हॉल बुक कर लिया। इंस्टाग्राम पर साझा की गई एक क्लिप में अब्दु को थिएटर में झूमे जो पठान पर नाचते हुए देखा जा सकता है। यहां तक कि उन्होंने शाहरुख और दीपिका पादुकोण पर फिल्माए गए गाने पर हुक स्टेप भी किया। उन्हें यह कहते हुए सुना गया, शाहरुख सर हम आपसे मिलना चाहते हैं। मैंने पठान देखने के लिए पूरा थिएटर बुक कर लिया है, डांसिंग, मस्ती के लिए .. बहुत मजा है भाई। अब्दु सलमान खान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाले हैं।

Next Story