मनोरंजन

बिग बॉस 16 में यादों का कारवां छोड़ गए अब्दु रोजिक, इन सितारों के साथ थी गहरी बॉन्डिंग

Rounak Dey
15 Jan 2023 5:12 AM GMT
बिग बॉस 16 में यादों का कारवां छोड़ गए अब्दु रोजिक, इन सितारों के साथ थी गहरी बॉन्डिंग
x
इस खास लिस्ट में हम बता रहे हैं कि अब्दु रोजिक ने घर के किन सदस्यों के साथ अपनी बॉन्डिंग से फैंस का दिल लूटा था।
तजाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाले दुनिया के सबसे छोटे सिंगर और यूट्यूबर अब्दु रोजिक ने बिग बॉस 16 के अपने सफर को बीच रास्ते में ही छोड़ दिया है। अब्दु रोजिक की बिग बॉस 16 से एक्जिट होने वाली है। जिसका इशारा मेकर्स एक बेहद इमोशनल प्रोमो वीडियो के जरिए दे चुके हैं। अब्दु रोजिक की बिग बॉस 16 से हुई छुट्टी से उनके फैंस का भी दिल टूट गया है। अब्दु रोजिक बिग बॉस के घर में अपनी क्यूटनेस और मस्ती भरे अंदाज से फैंस को इंप्रेस करने में सफल हुए थे। अब्दु रोजिक ने घरवालों के साथ एक बेहद खास बॉन्ड बनाया था। अब्दु रोजिक के घर से बेघर होने के बाद फैंस इन यादगार पलों को कभी नहीं भूल पाएंगे। इस खास लिस्ट में हम बता रहे हैं कि अब्दु रोजिक ने घर के किन सदस्यों के साथ अपनी बॉन्डिंग से फैंस का दिल लूटा था।
प्रियंका चाहर चौधरी से चिढ़ते थे अब्दु रोजिक
शो में अब्दु रोजिक अदाकारा प्रियंका चाहर चौधरी से काफी चिढ़ते थे। उनकी आवाज उन्हें पसंद नहीं आती थी। बावजूद इसके दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग दिखी थी।
सुंबुल के साथ खेलते थे अब्दु रोजिक
इस शो में अब्दु रोजिक की हमउम्र सिर्फ एक्ट्रेस सुंबुल तौकिर खान थीं। दोनों ने यहां काफी अच्छे पल साथ बिताए थे।
एमसी स्टैन के दोस्त बने अब्दु रोजिक
शो में अब्दु रोजिक की दोस्ती एमसी स्टैन के बीच भी गहरी बॉन्डिंग दिखी थी। दोनों शो में पक्के यार की तरह नजर आए थे।

Next Story