मनोरंजन

आशका गोराडिया और उनके पति ब्रेंट गोबल को हुआ कोरोना

Triveni
28 April 2021 3:33 PM IST
आशका गोराडिया और उनके पति ब्रेंट गोबल को हुआ कोरोना
x
कोरोना वायरस कहर बनकर देशभर की जनता पर बरस रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| कोरोना वायरस कहर बनकर देशभर की जनता पर बरस रहा है। कोरोना के मामलों में महाराष्ट्र का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। मायानगरी मुंबई में भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तो कोरोना का असर टीवी और बॉलीवुड सितारों पर भी साफ दिखने लगा है। एक दिन में कई कई सितारे कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा आशका गोराडिया (Aashka Goradia) को कोरोना वायरस हो गया है।

आशका गोराडिया के साथ साथ उनके पति ब्रेंट गोबल (Brent Goble) भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। इस बात की जानकारी खुद आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबल ने दी है। आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबल ने यूएस जाने के लिए कोरोना वायरस टेस्ट करवाया था। बता दें कि ब्रेंट गोबल अमेरिका के रहने वाले हैं।
आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबल में कोरोना के लक्षण नहीं नजर आ रहे हैं। एहतियात के तौर पर आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबल ने खुद को अपने घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। कुछ समय पहले ही आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबल ने अपनी सेहत की जानकारी दी है।

अपनी कोरोना रिपोर्ट के बारे में बात करते हुए आशका गोराडिया ने लिखा, 'हमने अपने घर अमेरिका जाने के लिए कोरोना टेस्ट करवाया था। हम दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गोवा से रवाना होने से पहले ही हमें ये जानकारी दी गई है। दम दोनों की सेहत ठीक है। हम दोनों ने खुद को अपने गोवा वाले घर में आइसोलेट कर लिया है। हमारे लाइफस्टाइल की वजह से हम पर कोरोना का खास असर नहीं दिख रहा है। हम दोनों सेफ है। हम दोनों ने लोगों से भी संपर्क तोड़ लिया है।


Next Story