मनोरंजन

'आशिकी' फेम राहुल रॉय को हुआ कोरोना

Shubhra Nandy
16 April 2021 6:30 AM IST
आशिकी फेम राहुल रॉय को हुआ कोरोना
x
देशभर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। आम से लेकर खास तक हर कोई इसकी चपेट में आता जा रहा है ।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| देशभर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। आम से लेकर खास तक हर कोई इसकी चपेट में आता जा रहा है । तो वहीं बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड के फेमस एक्टर और बिग बॉस 1 के विजेता राहुल रॉय भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं । राहुल ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने अपनी बहन और बहनोई के भी कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही है।


राहुल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है - मैं और मेरा परिवार बिना किसी घर से बाहर निकले, बिना किसी के संपर्क में आए कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कैसे?"
इतना ही नहीं राहुल ने इस पोस्ट में अपने कोविड पॉज़िटिव होने की पूरी कहानी भी बताई है। उन्होंने लिखा - "मेरे पड़ोसी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद हमने अपना फ्लोर सील कर दिया था। इसके बाद 7 अप्रैल को हमने आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया और जब 10 अप्रैल को उसकी रिपोर्ट मिली तो मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया." उन्होंने आगे लिखा, "बीएमसी के अधिकारी सोसाइटी में रहने वाले अन्य लोगों की भी जांच कर रहे हैं। हालांकि, मैंने अपना और अपने फैमिली मेंबर्स का एंटीजन टेस्ट करवाया जिसमें सभी लोग नेगेटिव पाए गए." उन्होंने बताया कि एक बार फिर से आरटीपीसीआर के सैम्पल टेस्ट करने के लिए लैब में भेजे गए हैं लेकिन उसकी रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। हालांकि, हमारे परिवार में से किसी को भी कोई भी लक्षण नहीं है"
राहुल ने अपने पोस्ट में लोगों से अपील करते हुए कहा है- " स्थिति बेहद खराब है इसलिए प्ली जब भी घर से बाहर निकलें तो मास्क जरूर लगाएं, मुझे उम्मीद है कि जल्द ही हमारा कोविड टेस्ट नेगेटिव आएगा। आप सभी के प्यार और साथ के लिए दिल से शुक्रिया."
राहुल ने लोगों से अपील की है कि वे मास्क लगाने के साथ साथ हाथ भी धोते रहें ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके साथ ही उन्होंने लोगों से बिना काम के घर से बाहर ना निकलने की भी अपील की है। राहुल रॉय को कुछ महीने पहले ही अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके कारण वो कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे थे।
इस खबर के सामने आते ही फैंस ने राहुल के लिए Best Wishes दी हैं साथ ही कॉमेंट बॉक्स में उनके जल्दी रिकवर होने की कामना की है।


Next Story