मनोरंजन

Ahan Shetty संग बनाई जाएगी Aashiqui 3? फिल्म को लेकर मुकेश भट्ट ने किया खुलासा

Neha Dani
15 Dec 2021 3:50 AM GMT
Ahan Shetty संग बनाई जाएगी Aashiqui 3? फिल्म को लेकर मुकेश भट्ट ने किया खुलासा
x
इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है।

आशिकी फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म को लेकर एक बार फिर से चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भट्ट आने वाले दिनों में आशिकी फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म का एलान कर सकते हैं। लेकिन अब मुकेश भट्ट ने फिल्म को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। बता दें कि फिल्म को लेकर पहले भी कई अफवाहें सामने आ चुकी हैं और दावा किया गया था कि वरुण धवन या सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी आशिकी के सीक्वल में नजर आ सकते हैं।

निर्देशक ने किया इनकार
ईटाइम्स की खबर के मुताबिक जब उन्होंने मशहूर फिल्म निर्माता मुकेश भट्ट से इस बारे में पूछा कि क्या वो आशिकी तीसरी का निर्माण कर रहे हैं। तो मुकेश भट्ट ने इंनकार करते हुए कहा कि फिलहाल फिल्म को लेकर कोई योजना नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी फिल्म को बनाने से पहले उसके लिए पहले एक स्क्रिप्ट की जरूरत होती है। लेकिन फिलहाल आशिकी के सीक्वल को लेकर कोई योजना नही है।
साल 1990 में आई थी पहली फिल्म
आपको बता दें कि आशिकी फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म साल 1990 में आई थी। इस फिल्म रोमांटिक ड्रामा फिल्म को महेश भट्ट ने निर्देशित किया था। फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने मुख्य किरदार निभाया है। इसी फिल्म से राहुल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। शानदार कहानी होने के बाबजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन मूवी के सॉन्ग लोगों की जुबान पर रहते हैं और लोग आज भी उन्हें गुनगुनाते रहते हैं।
आशिकी 2
वही आशिकी फ्रैंचाइजी की दूसरी फिल्म आशिकी 2 साल 2013 में आई थी। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी एक मशहूर सिंगर के आस पास घूमती है। जो अपनी विरासत को संभाल नही पाता है। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है।
Next Story