मनोरंजन

आशिका भाटिया की बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 में एंट्री

Rani Sahu
13 July 2023 12:38 AM IST
आशिका भाटिया की बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 में एंट्री
x
मुंबई : बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही है। शो में शामिल होने के लिए कई सेलेब्स के नाम सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा एल्विश यादव, आशिका भाटिया और पलक पुरसवानी के नामों की चर्चा थी। वहीं, सेट से वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की तस्वीरें खुद सामने आ गई हैं। एल्विश यादव और आशिका भाटिया सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। दोनों तगड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं। अब शो के सेट से एल्विश यादव और आशिका भाटिया की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। आशिका भाटिया ने बुधवार को अपनी इंस्टा स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया था। इसके साथ ही उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 में जाने की ओर इशारा भी किया था। आशिका ने लिखा, जिंदगी में एक बड़ा बदलाव होने वाला है। कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर रहूंगी। आपसे दूसरी तरफ से मिलती हूं। लव आशिका भाटिया। एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद से बिग बॉस ओटीटी 2 में उनकी एंट्री को कन्फर्म माना जा रहा है।
Next Story