मनोरंजन

फैट टू फिट हुई आशिका भाटिया, खूब सुने थे मोटापे पर ताने

Rani Sahu
28 Jun 2022 7:58 AM GMT
फैट टू फिट हुई आशिका भाटिया, खूब सुने थे मोटापे पर ताने
x
टीवी एक्ट्रेस आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया

Aashika Bhatia Transformation: टीवी एक्ट्रेस आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को देखकर पहले लगा कि ये डांस वीडियो है लेकिन गौर से देखने पर पता चला कि एक्ट्रेस ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है। जी हां, एक्ट्रेस ने वीडियो में अपनी फैट टू फिट जर्नी दिखाई है। आशिका अब टीवी इंडस्ट्री से दूर हो चुकी हैं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बन गई हैं। आशिका के इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर हर कोई हैरान है और साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि मोटा होने पर उन्हें क्या-क्या सुनना पड़ता था।

फैट टू फिट हुई आशिका
आशिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी कई सारी अलग-अलग तस्वीरें हैं। इस वीडियो में पहले की तीन फोटोज उनके पहले के दिनों के हैं, जब उनका वजन बढ़ा हुआ था। इसके बाद की फोटोज अभी की हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने ये भी लिखा है कि बढ़े हुए वजन पर लोग उनपर क्या कमेंट करते थे।
बॉडी शेमिंग झेल चुकी हैं आशिका

आशिका भाटिया ने डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ऊपर मोटी, भैंस, फैटसो जैसे शब्द लिखे हैं। इसके बाद फिर एक्ट्रेस ने फिट होकर अपने कई अलग-अलग लुक्स शेयर किए हैं। एक फैन ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, 'कोई भी आराम से अपना वेट लॉस कर सकता है। बॉडी शेमिंग सही नहीं है।' तो वहीं दूसरे ने लिखा, 'आप पहले भी खूबसूरत थी और अब और भी ज्यादा हो गई हैं।'
कई शो में किया काम
वर्कफ्रंट की बात करें तो आशिका भाटिया ने कई टीवी सीरियल्स जैसे कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, परवरिश, मीरा में काम किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने फिल्म प्रेम रतन धन पायो में भी अहम रोल निभाया था। फिलहाल, आशिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर पोस्ट शेयर करती रहती हैं।


Next Story