मनोरंजन

Aarya 3: इस दिन रिलीज होगी सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या 3, इस दमदार रोल में नजर आएंगी एक्ट्रेस

SANTOSI TANDI
9 Oct 2023 1:14 PM GMT
Aarya 3: इस दिन रिलीज होगी सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या 3, इस दमदार रोल में नजर आएंगी एक्ट्रेस
x
सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या 3, इस दमदार रोल में नजर आएंगी एक्ट्रेस
बॉलीवुड एक्ट्रेस एक बार फिर वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। डायरेक्टर राम माधवानी के निर्देशन में साल 2020 में रिलीज हुई फेमस वेब सीरीज आर्या का तीसरा सीक्वल जल्द ही आने वाला है। इस न्यूज़ को सुष्मिता सेन ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक कैप्शन शेयर किया जिसमें इसकी रिलीज डेट की घोषणा की गई है। इसके बाद फैंस इस वेब सीरीज के तीसरे सीजन को देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
इस दिन रिलीज होगी सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या 3
सुष्मिता सेने की सबसे मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज आर्या का सीजन 3 हॉटस्टार पर 3 नवंबर को रिलीज होगा। इस सीरीज के मोशन पोस्टर में आपको शेर का पंजा मारने का एक सीन नजर आएगा। इस मोशन पोस्टर के साथ उन्होंने एक और पोस्टर शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा की 'जिसके सर पर ताज होता है निशाना भी उसी पर होता है'। इस पोस्ट के शेयर होने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं और इसके हॉटस्टार पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
आर्या के 2 सीजन रहे हिट
आपको बता दें कि आर्या 3 से पहले इसके 2 सीजन भी सुपरहिट साबित हुए थे। आर्या का पहला सीजन साल 2020 में आया था। वहीं दूसरा सीजन 2021 में आया था। इसमें भी सुष्मिता सेन (रियल लाइफ बेस्ड वेब स्टोरी) की मजेदार एक्टिंग नजर आई थी। इन दोनों सीजन के सुपरहिट होने के बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि इसमें भी सुष्मिता सेन की अदाकारी लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रहेगी।
आर्या 3' में कौन से एक्टर आएंगे नजर?
साल 2020 में 'आर्या' का पहला सीजन आया था जो सुपरहिट साबित हुआ था। दूसरे सीजन को भी काफी पसंद किया गया था। आपको बता दें कि, इसमें सुष्मिता सेन (फेमस वेब सीरीज) के अलावा अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इनके अलावा वीर्ति वघानी, जो बेटी बनी हैं और वीर वजिरानी जो बेटे हैं, ये भी अब अपना दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे। इनके अलावा कुछ और नए चेहरे देखने को मिलेंगे।
Next Story