मनोरंजन

मालदीव से आरती सिंह के फोटोज हुए वायरल, दुपट्टा पहनकर करवाई HOT फोटोशूट

Rounak Dey
13 April 2021 1:57 PM IST
मालदीव से आरती सिंह के फोटोज हुए वायरल, दुपट्टा पहनकर करवाई HOT फोटोशूट
x
जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के सितारों के बीच इन दिनों मालदीव बेस्ट वेकेशन डेस्टिनेशन बना नजर आ रहा है. फिर चाहे वह आलिया भट्ट हों, टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी या फिर हिना खान, अब तक कई सितारे मालदीव पहुंच चुके हैं. ऐसे में अब यह जगह मिनी मुंबई बनी दिखाई दे रही है. इसी कड़ी में बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) फेम आरती सिंह (Arti Singh) भी वेकेशन के लिए मालदीव पहुंची हैं. उनकी वहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

अन्य सितारों की तरह आरती सिंह का भी मालदीव पहुंचने के बाद बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है.
हाल ही में आरती सिंह ने मालदीव्स से अपनी बिकिनी फोटोज शेयर की थीं, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.



आरती का यह अवतार उनके फैंस के लिए थोड़ा नया है, क्योंकि कम ही मौकों पर वह इस तरह के अंदाज में नजर आती हैं.
बिकिनी फोटोज के बाद अब आरती सिंह का टॉपलेस अवतार वायरल हो रहा है.
आरती सिंह ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह सिर्फ व्हाइट चादर लपेटे पानी के पास अठखेलियां करती नजर आ रही हैं.
आरती का यह बोल्ड अवतार देखने के बाद उनके फैन भी हैरानी जाहिर कर रहे हैं.


Next Story