मनोरंजन

अभिमन्यु की जान बचाएगी आरोही, हालत के लिए खुद को दोषी मानेगी अक्षरा

Neha Dani
22 July 2022 7:33 AM GMT
अभिमन्यु की जान बचाएगी आरोही, हालत के लिए खुद को दोषी मानेगी अक्षरा
x
"तुम दोनों ने मेरा करियर बर्बाद किया है ना, अब तुम दोनों के ब्रेकअप का कारण मैं बनूंगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 22 July, 2022: Episode 639: स्टार प्लस का दमदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों धमाल पर धमाल मचा रहा है। प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टारर शो में लगातार आ रहे ट्विस्ट और टर्न्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को भी सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। बीते दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया कि डॉक्टर आनंद अक्षरा को सारी सच्चाई बता देते हैं, जिससे वह बुरी तरह से टूट जाती है। दूसरी तरफ अभिमन्यु कार पर कंट्रोल नहीं कर पाता है और उसकी टक्कर पेड़ से हो जाती है। यह चीज आरोही देख लेती है, लेकिन जैसे ही वह उसे बचाने की कोशिश करती है, उसे पुरानी बातें याद आने लगती हैं। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले ट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

अभिमन्यु की जान बचाएगी आरोही



आरोही पहले तो पीछे हट जाती है, लेकिन उससे रहा नहीं जाता है और वह कार में ब्लास्ट होने से पहले ही अभिमन्यु को कार से निकाल लाती है। वह अभिमन्यु को होश में लाने की कोशिश करती है, लेकिन तभी अक्षरा वहां पर पहुंच जाती है। अभि को देखते ही अक्षरा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। वह आरोही के सामने पति को ठीक करने के लिए गिड़गिड़ाती है।
परिवार के सामने आएगा अभिमन्यु के हाथ का सच
अभिमन्यु की हालत देखकर परिवार वाले हैरान रह जाते हैं। इसी बीच हर्ष, अपने भाई से उसके हाथ के बारे में पूछते हैं। डॉक्टर आनंद बताते हैं कि अभिमन्यु के हाथ की नस डैमेज हो चुकी है, जिसकी वजह से वह सर्जरी नहीं कर पाएगा। इस बात को सुनते ही मंजरी हैरत में पड़ जाती है। दूसरी तरफ हर्ष और बाकी परिवार वाले भी नाराज हो जाते हैं।
अभिमन्यु की परेशानी ने लिए खुद को जिम्मेदार मानेगी अक्षरा
अभिमन्यु को जैसे ही होश आता है, अक्षरा उससे लिपटकर रोना शुरू कर देती है। वह उससे बार-बार कहती है कि यह परेशानी सिर्फ और सिर्फ उसकी वजह से ही हुई है। दूसरी ओर अभिमन्यु उसे समझाता है कि ऐसा कुछ नहीं है। दोनों एक-दूसरे से रो-रोकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं।
अभिमन्यु और अक्षरा के रिश्ते के ब्रेकअप का कारण बनेगी आरोही
अभिमन्यु तो बच जाता है, वहीं दूसरी ओर अक्षरा उससे कहती है कि उसकी जान बचाने का पूरा क्रेडिट सिर्फ और सिर्फ आरोही को जाना चाहिए। दूसरी ओर अक्षू और अभि की फोटो देखकर आरोही कहती है, "तुम दोनों ने मेरा करियर बर्बाद किया है ना, अब तुम दोनों के ब्रेकअप का कारण मैं बनूंगी।

Next Story